{"_id":"671a674253106917ab0adfef","slug":"thandal-was-made-the-candidate-from-chabbewal-as-soon-as-he-left-sad-and-joined-bjp-chandigarh-news-c-70-1-spkl1012-102581-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शिअद छोड़ भाजपा में शामिल होते ही ठंडल को बनाया चब्बेवाल से प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शिअद छोड़ भाजपा में शामिल होते ही ठंडल को बनाया चब्बेवाल से प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार बार विधायक रह चुके हैं सोहन सिंह
होशियारपुर।
शिरोमणि अकाली दल से चार बार के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल वीरवार सुबह भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद शाम को चब्बेवाल (आरक्षित सीट) से उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिया।
पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश, पूर्व सांसद सुशील रिंकू और श्वेत मलिक, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल और महासचिव परमिंदर बराड़ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने के बाद ठंडल ने कहा कि हालांकि वह भाजपा में शामिल हो गए हैं, लेकिन उनका शिअद या बादल परिवार से कोई गिला-शिकवा नहीं है।
अकाली नेता की छवि रखने वाले ठंडल पहले माहिलपुर और फिर चब्बेवाल से विधायक बने। इसके अलावा वह अकाली सरकार में मंत्रभ् और मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) भी रह चुके हैं। 2017 और फिर 2022 के विधानसभा चुनावों में उन्हें डाॅ. राजकुमार चब्बेवाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। संवाद