फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terrorists sitting in Pakistan changed the modus operandi for the attacks, Punjab Police on the backfoot

परेशानी का सबब : पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों ने वारदात के लिए बदला तौर-तरीका, पंजाब पुलिस बैकफुट पर

Fri, 13 May 2022 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 May 2022 05:17 AM IST
सार

हथियारों की खेप भेजने से लेकर वारदात को अंजाम देने के लिए कर रहे हैं अलग-अलग चेहरों का इस्तेमाल। पंजाब पुलिस के हाथ खड़े, नेटवर्क ब्रेक करना आसान नहीं।

विज्ञापन
Terrorists sitting in Pakistan changed the modus operandi for the attacks, Punjab Police on the backfoot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों ने आतंकवाद को जिंदा करने के लिए अपना तौर तरीका बदल दिया है। अलग-अलग कदम पर अलग-अलग टास्क दिए जा रहे हैं। जिन्हें टास्क सौंपा जाता है उन्हें नहीं पता होता कि आगे क्या होने वाला है। बस उन्हें अपना काम करना होता है, जिसके लिए उन्हें मोटी रकम दी जाती है। इस नए तौर-तरीके को भेद पाना मुश्किल हो रहा है। खासकर, पंजाब में ताजा आतंकवादी गतिविधियों ने पुलिस के माथे पर पसीना ला दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान से आतंकवादी हथियार से लेकर विस्फोट ले जाने की प्रक्रिया में हर कदम पर अलग-अलग चेहरे शामिल हैं और एक दूसरे से कड़ी जोड़ना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। क्योंकि इन्हें जानकारी ही नहीं होती है कि जहां वह मौत का सामान रख रहे हैं, वहां उसे उठाने कौन आने वाला है। केंद्रीय एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि आतंकवादियों ने पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए अलग-अलग कदम के लिए पाकिस्तान से कमांड देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लुधियाना अदालत में हुए ब्लास्ट में मारे गए शख्स ही पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि गगनदीप सिंह के लिंक ड्रग्स नेटवर्क से थे। गगनदीप सिंह के खाते, उसकी पत्नी और भाई के खाते में ब्लास्ट से कुछ दिन पहले कुछ नकदी आई है। शक है कि यह फंड विदेशों से आया है। सूत्र बताते हैं कि जांच एजेंसियों को पता चला है कि तीनों के खातों में आया फंड जर्मनी के साथ देश के अलग अलग हिस्सों से आया है। जिससे साफ है कि गगनदीप का परिवार इस कांड से अंजान नहीं था। लेकिन सवाल वहीं पर खड़ा है कि पाकिस्तान से विस्फोटक सामग्री लाने वाले कौन से आतंकवादी थे?
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की सीमा में विस्फोटक सामग्री पहुंचने के बाद गगनदीप सिंह के पास किसने पहुंचाई, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। केंद्रीय एजेंसियों ने भी आतंकवादियों के नए तौर तरीकों पर चिंता जाहिर की है। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी के मुताबिक, फंड किसी अन्य देश से भेजा जा रहा है, हथियार पाकिस्तान से और कमांड भी अलग अलग ग्रुपों को सोशल मीडिया एप के जरिये अलग-अलग स्थानों से दी जा रही है।

मोहाली विस्फोट की जांच में भी जांच एजेंसियों को परेशानी आ रही है। लीड तो मिल चुकी है, लेकिन वह रास्ते में रुक हुई है। पाक से लांचर कैसे आया? कौन पाकिस्तान से लेकर आया? किसने आगे भारत की सीमा में उठाया और कैसे आगे पहुंचा, तमाम सवाल चिंता खड़े करने वाले हैं। कश्मीरी आतंकवादियों को पंजाब से हथियार भेजे गए थे, लेकिन अब भी सवाल है कि हथियार किसने दिये थे? जांच में इतना ही आया कि एके-47 अमृतसर के एक पेड़ के नीचे दबाई हुई थी, वहां से एक अन्य गुट ने उठाकर कश्मीरी आतंकवादियों तक पहुंचाई।

पिछले सप्ताह विश्वसनीय खुफिया इनपुट के आधार पर 4 आतंकी बसताड़ा टोल प्लाजा के पास हिरासत में लिए थे। इनके पास से विस्फोटक समेत अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था, जो ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से पहुंचाया गया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत, अमनदीप परमिंदर और भूपिंदर के रूप में हुई थी। ड्रोन के जरिये हथियार आए थे, लेकिन वह किसने उठाए, कहां आगे सप्लाई हुए और तेलंगाना किसे दिए जाने थे?  इन सवालों का उत्तर एक सप्ताह बाद भी नहीं मिल पाया है। सिर्फ इतना ही पता है कि इनका आका हरविंदर रिंदा पाक का आतंकवादी है। जिसने उन्हें आदिलाबाद, तेलंगाना में हथियार और गोला-बारूद छोड़ने के लिए कहा था।


रिटायर डीसीपी राजिंदर सिंह का कहना है कि पंजाब पुलिस बार-बार आतंकवादियों का नेटवर्क ब्रेक कर चुकी है और हर बार पुलिस मुख्य आरोपियों तक पहुंच जाती है, लेकिन दहशतगर्द बार बार अपना तौर-तरीका बदल लेते हैं, ताकि वह खुफिया एजेंसियों को गच्चा दे सकें और हथियारों व विस्फोटक सामग्री की बाकी खेप तक पुलिस न पहुंच जाए, इसलिए अलग-अलग कदम पर अलग-अलग चेहरों को टॉस्क दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed