{"_id":"6646d4d163e696900e0e24a5","slug":"terrorist-who-ordered-weapons-and-heroin-from-pakistan-arrested-from-mohali-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये हथियार व हेरोइन मंगवाने वाला आतंकी मोहाली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये हथियार व हेरोइन मंगवाने वाला आतंकी मोहाली से गिरफ्तार
Fri, 17 May 2024 09:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 17 May 2024 09:58 AM IST
सार
आरोपी सुख उप्पल साथी कर्णबीर सिंह उर्फ राजा के साथ मिलकर आतंकवादी हरविंद सिंह रिंदा, निशान सिंह व हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पाछिया के लिए काम करता था। कर्णबीर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
स्पेशल सेल की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पेशल सेल पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के गुर्गे सुखविंदर सिंह उर्फ सुख उप्पल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से .30 बोर की एक पिस्टल व दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। सुख उप्पल पर आरोप है कि वह पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से विदेशी हथियार व हेरोइन मंगवाकर पंजाब में तस्करों व गैंगस्टरों को सप्लाई करता था। आरोपी जिला अमृतसर के थाना कत्थू नंगल के गांव लहिरका का रहने वाला है।
आरोपी के खिलाफ फेज-11 थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी सुख उप्पल साथी कर्णबीर सिंह उर्फ राजा के साथ मिलकर आतंकवादी हरविंद सिंह रिंदा, निशान सिंह व हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पाछिया के लिए काम करता था। कर्णबीर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सुख उप्पल ने बताया कि वे आतंकवादी रिंदा से तालमेल कर पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से बॉर्डर एरिया से विदेशी हथियार और हेरोइन बताई हुई लोकेशन पर मंगवा लेते थे। इन हथियारों व हेरोइन को वे आगे अलग-अलग गिरोह को सप्लाई कर देते थे। हथियार मंगवाकर वे पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ा रहे थे। इसके अलावा रिंदा से मिले आदेशों के अनुसार ही लोकसभा चुनाव के दाैरान भी वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
आरोपी सुखविंदर सिंह के खिलाफ पहले भी थाना किला लाल सिंह जिला गुरदासपुर में कत्ल का मामला दर्ज है। उसके अलावा शकील अहमद उर्फ लाडी गुज्जर निवासी गुरदासपुर, कर्णबीर सिंह उर्फ राजा निवासी अमृतसर रूरल, निरभैय सिंह उर्फ सहजप्रीत सिंह उर्फ सन्नी डेरा बाबा नानक बटाला, लवप्रीत सिंह निवासी फतेहगढ़ चुडियां बटाला, सरूप सिंह निवासी बटाला, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पाछिया, निशान सिंह व हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा को भी मामले में नामजद किया था।
विज्ञापन
आतंकी लंडा और जस्सल गैंग के गुर्गे को दबोचा, 7 हथियार बरामद
मोहाली पुलिस ने विदेशी में बैठे आतंकी लखबीर लंडा और गुरदेव सिंह उर्फ जस्सल गैंग के गुर्गे तरनतारन निवासी शरनजीत सिंह उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से छह अवैध हथियार जिनमें .32 बोर की 4 पिस्टल, .30 बोर की 2 पिस्टल और 20 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
इस मामले में पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनकी ही निशानदेही पर शरनजीत को पकड़ने में सफलता मिली है। आरोपी अपने आकाओं के कहने पर मध्यप्रदेश से अवैध हथियार मंगवाते थे और उन्हें पंजाब में विभिन्न गैंगस्टरों को सप्लाई करते थे। आरोपी शरनजीत को लालडू थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में नामजद किया गया है। यह मामला 21 अप्रैल 2024 को दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस को आरोपी की तलाश थी जो लंबे समय से पुलिस से आंख मिचौली खेल रहा था। गौरतलब है कि आतंकी लंडा मोहाली के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर 2022 में हुए आरपीजी अटैक करवाने का आरोपी है।
मध्यप्रदेश से होती थी हथियारों की तस्करी
मोहाली के एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि इस मामले में 21 अप्रैल को स्पेशल ब्रांच व क्रिमिनल इंटेलिजेंस मोहाली की टीम ने ए-कैटागिरी गैंगस्टर मलकीत सिंह नवाब व गमदूर सिंह निवासी अमृतसर को गिरफ्तार किया था। दोनों एक गाड़ी में मध्यप्रदेश से हथियार लेकर आ रहे थे। आरोपियों से 6 पिस्टल, 12 मैग्जीन, 10 कारतूस बरामद हुए थे। मलकीत से पूछताछ के आधार पर अजयपाल को 25 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। अजयपाल की निशानदेही पर शरणजीत की गिरफ्तारी हो पाई है। इन नेक्सस को तोड़ने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी है।