फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terrorist Jagtar Singh Hawara acquitted in case of conspiracy against country by chandigarh court

Chandigarh: देश के खिलाफ साजिश रचने के मामले में आतंकी जगतार सिंह हवारा बरी, चंडीगढ़ अदालत का बड़ा फैसला

Fri, 01 Dec 2023 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 03:38 PM IST
सार

सुरक्षा कारणों से हवारा को दिल्ली गई जेल में रखा गया है और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसके इस आपराधिक मामले की सुनवाई चंडीगढ़ में चली। इससे पहले जिला अदालत 22 नवंबर को हवारा को ऐसे ही एक आपराधिक मामले में बरी कर चुकी है।

विज्ञापन
Terrorist Jagtar Singh Hawara acquitted in case of conspiracy against country by chandigarh court
जगतार सिंह हवारा - फोटो : file photo

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में आजीवन उम्रकैद की सजा काट रहे आतंकी जगतार सिंह हवारा को जिला अदालत ने शुक्रवार को देशद्रोह के दूसरे मामले में भी बरी कर दिया। इससे पहले 22 नवंबर को भी हवारा को चंडीगढ़ की जिला अदालत ने देशद्रोह के एक मामले में बरी किया था।

विज्ञापन


आतंकी जगतार सिंह हवारा के खिलाफ 18 साल पहले सेक्टर-17 पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया था। इसमें उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत न मिल पाने के चलते अदालत ने उसे बरी कर दिया। इससे पहले हवारा को 22 नवंबर को वर्ष 2005 में ही सेक्टर-36 पुलिस थाने में इन्हीं धाराओं में दर्ज केस में बरी किया गया था। 
विज्ञापन


आतंकी हवारा इस समय दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है। हवारा और उसके साथियों ने वर्ष 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की बम धमाका कर हत्या कर दी थी। चंडीगढ़ में हवारा के खिलाफ 18 साल पहले देश के खिलाफ षडयंत्र रचने, सेना बनाने व हथियार इकट्ठा करने के दो केस दर्ज किए गए थे। इन दोनों मामलों को पुलिस अदालत में साबित नहीं कर सकी। इस केस में हवारा के अलावा दो और आरोपी थे जिनको कोर्ट ने पहले ही बरी कर दिया था जबकि हवारा के खिलाफ कई साल तक केस का ट्रायल ही नहीं चल सका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हवारा के वकील ने कहा- पुलिस ने दर्ज किया था झूठा केस 

हवारा की ओर से पेश वरिष्ठ वकील एडवोकेट अमर सिंह चहल ने बहस के दौरान कहा कि हवारा पर पुलिस ने झूठे केस दर्ज किए थे। इस केस में शामिल बाकी आरोपियों को तो वह जानता भी नहीं था। उनसे कभी हवारा की मुलाकात भी नहीं हुई थी। फिर भी पुलिस ने उसे इन केसों में साजिश रचने का आरोपी बना दिया। एडवोकेट चहल ने कहा कि इस केस में पुलिस का जो अहम गवाह था उसकी मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed