फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terrorist Gurpatwant Singh Pannun again talks about boycotting Air India

Punjab News: आतंकी पन्नू ने फिर कही एयर इंडिया के बहिष्कार की बात, अमृतसर में लिखवाया देश विरोधी नारा

Tue, 28 Nov 2023 11:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Nov 2023 11:22 PM IST
सार

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। उसने एक बार फिर एयर इंडिया के बहिष्कार की बात दोहराई है। इससे पहले उसने 19 नवंबर को एयर इंडिया की किसी भी फ्लाइट में सफर नहीं करने को कहा था। 

विज्ञापन
Terrorist Gurpatwant Singh Pannun again talks about boycotting Air India
गुरपतवंत सिंह पन्नू। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अमृतसर के भंडारी पुल के नीचे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखवाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया है। भारत सरकार के खिलाफ एक बार फिर जहर उगला और उक्त देश विरोधी नारे अमृतसर एयरपोर्ट की दीवारों पर लिखवाने का दावा किया। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बल के एक सीनियर अधिकारी ने एयरपोर्ट पर इस तरह के नारे लिखे जाने के दावों को गलत करार दिया है।

विज्ञापन


आतंकी पन्नू ने दावा किया है कि यह नारे एयरपोर्ट पर लिखवाए हैं, जबकि देश विरोधी यह नारा भंडारी पुल के नीचे लिखा गया। पन्नू ने एक बार फिर एयर इंडिया का बहिष्कार करने को कहा। पन्नू ने सिखों से कहा कि वे एयर इंडिया में सफर नहीं करें। पन्नू ने कहा कि 1984 के बाद से ही सिखों का कत्लेआम किया गया है। एयर इंडिया को बंद कर देना चाहिए। कोई भी सिख एयर इंडिया के विमान में सफर न करे।
विज्ञापन


आतंकी पन्नू ने इससे पहले भी इसी तरह की धमकी दी थी और 19 नवंबर को एयर इंडिया की किसी भी फ्लाइट में सफर नहीं करने को कहा था। तब पन्नू ने दावा किया था कि जो भी एयर इंडिया के विमान में सफर करेगा, वह अपने रिस्क पर करे। इसके पश्चात भारत सरकार हरकत में आई। एनआईए ने पन्नू के विरुद्ध मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed