फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terrorist Gurpatwant Singh Pannu threatened Punjab CM Bhagwant Mann

Chandigarh: सीएम भगवंत मान को जान से मारने की धमकी, आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जारी किया वीडियो

Tue, 16 Jan 2024 04:51 PM IST
निवेदिता वर्मा पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 Jan 2024 04:51 PM IST
सार

पंजाब पुलिस ने इन दिनों गैंगस्टर्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई हुई है। गैंगस्टर्स पर हो रही सख्त कार्रवाई के कारण ही पन्नू ने मुख्यमंत्री मान और डीजीपी गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन
Terrorist Gurpatwant Singh Pannu threatened Punjab CM Bhagwant Mann
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी। पन्नू ने वीडियो जारी कर 26 जनवरी को सीएम मान पर हमला करने के लिए गैंगस्टर को साथ आने को कहा है। पंजाब पुलिस ने इन दिनों गैंगस्टर्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई हुई है। गैंगस्टर्स पर हो रही सख्त कार्रवाई के कारण ही पन्नू ने मुख्यमंत्री मान और डीजीपी गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन


कुछ पत्रकारों को भेजे गए एक ईमेल और समाचार एजेंसी पीटीआई को मिले दो वीडियो में पन्नू ने मान की तुलना पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह से की। बता दें कि बेअंत सिंह की 31 अगस्त 1995 में एक बम धमाके में हत्या कर दी गई थी। धमाके में 17 अन्य लोगों की जान चली गई थी। इसे प्रतिबंधित आतंकवादी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने अंजाम दिया था। पन्नू ने पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव की तुलना पुलिस अधिकारी गोबिंद राम से की। उनकी 1990 में एक बम विस्फोट में हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पन्नू और उसके संगठन ने पहले भी धमकी दी हैं और राज्य में सभी वीआईपी की कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सावधानी बरती गई है। पन्नू ने एक कथित वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिना सुरक्षा के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने की चुनौती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में उसने कहा कि 'मैं मोदी को चुनौती देता हूं, आप अपनी सुरक्षा के बिना दिल्ली आएं। अगर आप एक लोकप्रिय नेता हैं तो गणतंत्र दिवस पर बिना सुरक्षा के दिल्ली आएं और एसएफजे खालिस्तान का झंडा फहराकर शहीद निज्जर की हत्या का बदला लेने जा रहा है।' बता दें कि आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा के सरे में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। एक अन्य वीडियो में पन्नू ने पंजाब के गैंगस्टरों से एसएफजे में शामिल होने, खालिस्तान के लिए जनमत संग्रह में भाग लेने और सीएम मान को गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने से रोकने को कहा।

संपत्ति जब्त कर चुकी है एनआईए

पन्नू को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत आतंकवादी घोषित किया जा चुका है और 2020 में सिख फॉर जस्टिस पर प्रतिबंध लगाया गया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल सितंबर में पंजाब के अमृतसर और चंडीगढ़ स्थित पन्नू के घर और जमीन को जब्त कर लिया था। जब्त की गई संपत्तियों में अमृतसर के खानकोट गांव में 46 कनाल (5.7 एकड़) कृषि भूमि और चंडीगढ़ के सेक्टर 15/सी में एक घर का एक-चौथाई हिस्सा शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed