{"_id":"cf455935a5e99c02f8dc01fe96925f49","slug":"terror-attack-strict-security-in-every-punjab-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमला: पंजाब जाने वाली हर ट्रेन पर सख्त पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमला: पंजाब जाने वाली हर ट्रेन पर सख्त पहरा
अमर उजाला ब्यूरो रोहतक।
Updated Mon, 03 Aug 2015 04:41 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर में आतंकी हमले के बाद दिल्ली से पंजाब जाने वाली सभी ट्रेनों में पहरा सख्त हो गया है।
विज्ञापन
आरपीएफ ने सभी ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ा दी है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भी यह संवेदनशीलता दिखाई जा रही है। नॉर्दन रेलवे के अधिकारी दिल्ली से पंजाब जाने वाली सभी ट्रेनों पर नजर जमाए हुए हैं।
ट्रेन में पहले आरपीएफ के केवल दो जवान तैनात थे, लेकिन अब उनको बढ़ाकर चार कर दिया गया है। इसके साथ, पहले बिना हथियार ट्रेनों में चलने वाले जवानों को कारबाइन लेकर ही जाने के निर्देश किए गए हैं।
विज्ञापन
पंजाब में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आरपीएफ के थानों से उन पर अमल भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
नीरज शर्मा, सीपीआरओ उत्तर रेलवे।