{"_id":"577e779a4f1c1be42f7fa4dd","slug":"terror-attack-punjab-terror-attack-pathankot-terror-attack-pak-terrorist-in-punjab-punjab-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: पठानकोट हमले के बाद से पाक से बढ़ी आतंकियों की घुसपैठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: पठानकोट हमले के बाद से पाक से बढ़ी आतंकियों की घुसपैठ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 08 Jul 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट हमला
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट हमले के बाद से ही अकसर पाकिस्तान से आतंकियों की घुसपैठ के मिल रहे इनपुट ने पंजाब सरकार की चिंता बढ़ा दी है। यही कारण है कि सरकार ने पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर से जुड़े क्षेत्रों में सुरक्षा के खास इंतजाम के अलावा वहां अत्याधुनिक उपकरण लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर से पंजाब के रास्ते आतंकियों के नई दिल्ली जाने की मिली सूचना के बाद जहां सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया, वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने स्पष्ट कहा कि उनकी पुलिस ऐसी किसी भी घटना से निपटने को पूरी तरह सक्षम है। मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि सीमांत इलाकों से घुसपैठ के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
उधर, पुलिस प्रशासन ने सीमांत इलाकों में जहां सुरक्षा कड़ी कर दी है, वहीं भारत-पाक सीमा सहित अन्य इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरू कर दी है। ताकि घुसपैठ के किसी भी प्रयास को नाकाम करने के लिए मदद मिल सके। मिली जानकारी के अनुसार 75 लाख रुपये की लागत से गुरदासपुर, पठानकोट और बठिंडा के संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए बाकायदा कवायद शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों की नजर में पठानकोट-अमृतसर रेलवे ट्रैक अतिसंवेदनशील है। इसी ट्रैक पर पहले आतंकियों ने विस्फोटक लगाया था, जिसे समय रहते नष्ट कर दिए जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई थी। इस ट्रैक के आसपास भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। ट्रैक के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की भी पुलिस मदद ले रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को क्षेत्र में देखने पर लोग पुलिस की मदद कर सकें।