फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   terror attack, punjab terror attack, pathankot terror attack, pak terrorist in punjab, punjab govt

खुलासा: पठानकोट हमले के बाद से पाक से बढ़ी आतंकियों की घुसपैठ

Fri, 08 Jul 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Jul 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
terror attack, punjab terror attack, pathankot terror attack, pak terrorist in punjab, punjab govt
पठानकोट हमला - फोटो : Reuters
पठानकोट हमले के बाद से ही अकसर पाकिस्तान से आतंकियों की घुसपैठ के मिल रहे इनपुट ने पंजाब सरकार की चिंता बढ़ा दी है। यही कारण है कि सरकार ने पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर से जुड़े क्षेत्रों में सुरक्षा के खास इंतजाम के अलावा वहां अत्याधुनिक उपकरण लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर से पंजाब के रास्ते आतंकियों के नई दिल्ली जाने की मिली सूचना के बाद जहां सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया, वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने स्पष्ट कहा कि उनकी पुलिस ऐसी किसी भी घटना से निपटने को पूरी तरह सक्षम है। मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि सीमांत इलाकों से घुसपैठ के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


उधर, पुलिस प्रशासन ने सीमांत इलाकों में जहां सुरक्षा कड़ी कर दी है, वहीं भारत-पाक सीमा सहित अन्य इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरू कर दी है। ताकि घुसपैठ के किसी भी प्रयास को नाकाम करने के लिए मदद मिल सके। मिली जानकारी के अनुसार 75 लाख रुपये की लागत से गुरदासपुर, पठानकोट और बठिंडा के संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए बाकायदा कवायद शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों की नजर में पठानकोट-अमृतसर रेलवे ट्रैक अतिसंवेदनशील है। इसी ट्रैक पर पहले आतंकियों ने विस्फोटक लगाया था, जिसे समय रहते नष्ट कर दिए जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई थी। इस ट्रैक के आसपास भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। ट्रैक के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की भी पुलिस मदद ले रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को क्षेत्र में देखने पर लोग पुलिस की मदद कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed