फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   terror attack in gurdaspur, CM badal condemns attack

गुरदासपुर में आतंकी हमले पर सीएम बादल का बड़ा बयान

Tue, 28 Jul 2015 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Jul 2015 08:24 AM IST
विज्ञापन
terror attack in gurdaspur,  CM badal condemns attack

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दीनानगर के आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा है कि देश में फैले आतंकवाद को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ठोस राष्ट्रीय नीति अपनाए। आतंकी गतिविधियों से सख्ती से निपटने की जरूरत है। देशवासियों को आतंकवाद की भेंट नहीं चढ़ाया जा सकता।

विज्ञापन


बादल ने कहा है कि पाक से आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए सीमा को बेहतर तरीके से सील करना चाहिए। केंद्र सरकार को इस तरफ विशेष ध्यान देना होगा। सीमा पर पैनी नजर रखकर ही ऐसे आतंकी हमले रोके जा सकते हैं। सीएम ने पंजाब में आतंकवाद दोबारा पनपने की संभावनाओं से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दीनानगर की घटना से पंजाब के आतंकवाद का कोई संबंध नहीं है। ये आतंकी सीमा पार से घुसपैठ करके आए। उन्होंने कहा कि पंजाब में लंबे संघर्ष के बाद अमन-शांति बनी है। राज्य सरकार इसे बरकरार रखने की हर संभव कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय सीएम बादल बीमार हैं। दीनानगर में आतंकी हमले के कारण उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह से देर शाम ऑपरेशन खत्म होने तक लगातार गृह मंत्रालय और पंजाब पुलिस प्रशासन के साथ फोन पर संपर्क में रहे।

सीएम ने डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया। आतंकियों से निपटने के लिए यह ऑपरेशन पंजाब पुलिस ने विशेष प्रशिक्षण प्राप्त सॉफिसिकेटेड वैपन एंड टैक्टिक टीम (स्वैट) व अन्य पुलिस बलों ने चलाया।

सीएम बादल ने पंजाब के काले दौर के खात्मे के लिए प्रदेशवासियों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि देशवासियों को आतंकी हमलों का सामना करने के लिए एकजुट होना चाहिए। सीएम बादल ने अस्पताल पहुंच कर आतंकियों की गोलियों का शिकार हुए घायलों की स्थिति का जायजा भी लिया।


उन्होंने राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन देते हुए स्वास्थ्य विभाग को मुफ्त इलाज का निर्देश दिया। उन्होंने ऑपरेशन के दौरान शहीद एसपी (डी) बलजीत सिंह की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एसपी की बहादुरी पर कहा कि बलजीत सिंह ने अपने कर्तव्य पालन के लिए जान की परवाह नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed