{"_id":"61352cde8ebc3ec77609be57","slug":"terris-zone-wins-utca-domestic-cricket-tournament-chandigarh-news-pkl425810859","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेरिस जोन ने जीता यूटीसीए घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेरिस जोन ने जीता यूटीसीए घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। आरुष भंडारी की 156 रनों की शानदार पारी के चलते टेरिस जोन ने रॉक जोन को 34 रन से हरा दिया। टेरिस जोन ने इस जीत के साथ यूटीसीए घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट (अंडर-19) खिताब जीत लिया है। टेरिस जोन ने पूरे टूर्नामेंट में अपने सभी पांच मैच जीते हैं।
लांडरां में खेले गए टूर्नामेंट के अंतिम मैच में रॉक जोन ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। टेरिस जोन की खराब शुरुआत पर एक समय स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 49 रन था। इसके बाद आरुष भंडारी (156) ने टीम को संभाला। अन्य बल्लेबाज सोेहेल खान (49) के साथ मिलकर आरुष ने 50 ओवर में टीम को 301 रन तक पहुंचाया। गेंदबाजी में रॉक जोन के पारस ने चार विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉक जोन की शुरुआत भी खराब रही और मात्र 51 रनों पर तीन विकेट गिर गए। इसके बाद हरमनप्रीत (105) रन की शतकीय पारी और पारस के 63 रन के बावजूद भी टीम लक्ष्य छू नहीं पाई और 47वें ओवर में पूरी टीम 267 रनों पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में टेरिस जोन के सोहेल खान ने चार विकेट चटकाए।