फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terrace zone strengthened by Sarthak and Vivek's half-centuries

Chandigarh News: सार्थक और विवेक के अर्धशतकों से टेरेस जोन मजबूत

Tue, 20 Jun 2023 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Terrace zone strengthened by Sarthak and Vivek's half-centuries
चंडीगढ़। सार्थक और विवेक के अर्धशतकों की बदौलत कैंबवाला स्थित बाबा बालक नाथ क्रिकेट अकादमी में खेले जा रहे यूटीसीए अंडर-19 घरेलू टूर्नामेंट में टेरेस जोन ने पीस जोन के खिलाफ 9 विकेट पर 326 रन बना लिए हैं। टेरेस जोन ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाज का फैसला किया। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सार्थक ने 79, विवेक 55, सिद्धार्थ 49 और हर्षुल ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में पारस ने 29 रन देकर चार विकेट लिए।वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट में रोज जोन और प्लाजा जोन के बीच खेले गए लीग मैच में पहले ही दिन गेंदबाजों ने 18 विकेट चटका डाले। रोज जोन ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और मात्र 143 रन ही बना पाई। निखिल कुमार पे सर्वाधिक 53 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने 29 रन देकर चार और राघव वर्मा 3 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में प्लाजा जोन ने कार्तिक वर्धन के 106 और राघव वर्मा के 59 रन की बदौलत दिन का खेल खत्म होने तक आइ विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं। ईशान गर्ग ने 49 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed