फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tender for residential and industrial development in phases soon

शहर मे फिर शुरू होंगे विकास कार्य, टेंडर जल्द

Mon, 05 Oct 2015 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Mon, 05 Oct 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
tender for residential and industrial development in phases soon

मोहाली शहर में कई महीनों बाद विकास शुरू होगा। नगर निगम ने शहर के विभिन्न रिहायशी व इंडस्ट्रियल फेजों में विकास कार्य करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम ने करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों के टेंडर लगा दिए हैं। ये सभी काम इसी महीने के अंत तक अलॉट कर दिए जाएंगे। इन सभी प्रस्तावों पर पिछले दिनों हुई निगम सदन की बैठक में मोहर लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन


विकास कार्यों के ऑनलाइन टेंडर फॉर्म 26 अक्तूबर तक भरे जा सकेंगे। 28 अक्तूबर को तकनीकी बिड होगी। 29 अक्तूबर को फाइनांशियल बिड के साथ ही काम अलॉट कर दिए जाएंगे। निगम ने पहले चरण में 41 विकास कार्य करवाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


जिनमें सड़कों की री-कारपेटिंग, पेवर ब्लॉक, पार्कों के विकास, स्ट्रीट लाइट, स्टॉर्म व सीवरेज लाइनों के काम शामिल हैं। निगम की कोशिश है कि सड़कों की री-कारपेटिंग के काम सर्दियां शुरू होने से पहले करा लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सारे शहर के काम हैं। लेकिन नव-विकसित सेक्टर 76-80 का कोई भी विकास कार्य इस टेंडर में शामिल नहीं किया गया है। मेयर कुलवंत सिंह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पूरी तरह विकसित होने के बाद ही सेक्टर 76-80 को निगम लेगा।

इन सेक्टरों में विकास कार्यों के लिए पिछले दिनों हुई गमाडा व निगम अधिकारियों की पार्षदों के साथ बैठक भी हुई थी। उधर, निगम सदन की बैठक के दौरान अकाली-भाजपा पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया था कि उनके वार्डों के मामूली काम ही पास किए गए हैं। ज्यादातर प्रमुख काम सत्ताधारियों के वार्डों के हैं।


पौने पांच करोड़ के कामों पर लग गई थी रोक
: शहर में विकास कार्य कई महीनों से नहीं करवाए गए हैं। नगर निगम सदन का गठन न होने का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा था। तीन महीने पहले निगम कमिश्नर ने करीब पौने पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों के एस्टिमेट तैयार किए थे। लेकिन स्थानीय निकाय विभाग ने उस पर रोक लगा दी थी। विभाग का कहना था जब तक निगम सदन गठित होकर इन प्रस्तावों पर मोहर नहीं लगाता, इन्हें मंजूर नहीं किया जा सकता। साथ ही कमिश्नर को यह भी हिदायत दी थी कि वह अपने स्तर पर कोई प्रस्ताव बना कर न भेजें।

ये विकास कार्य होंगे
इंडस्ट्रियल एरिया फेज तीन व पांच में ग्रीन बेल्ट का विकास
इंडस्ट्रियल एरिया फेज तीन में स्टॉर्म सीवर लाइन
फेज पांच में पेवर ब्लॉक
सेक्टर-71 में गुरद्वारा रोड पर पेवर ब्लॉक
स्ट्रीट लाइटों का सालाना रखरखाव
सोहाना और कुंभड़ा में स्ट्रीट लाइटें
मेनहोल और रोड गलियों का निर्माण, स्टॉर्म लाइन की रिपेयर
सीवरेज लाइन की रिपेयर, मेनहोल चेंबर लगाना
इंडस्ट्रियल एरिया फेज आठ में नया ट्यूबवेल
सीवरेज और स्टॉर्म लाइन की डी-सिल्टिंग
फेज नौ की दोनों मार्केटों में स्ट्रीट लाइटें
स्ट्रीट लाइटों व जंक्शन बॉक्स की रिपेयर
फेज 11 नेबरहुड पार्क में लाइट प्वाइंट का अपग्रेडेशन
एचई क्वार्टर, फेज पांच में स्ट्रीट व पार्क लाइट
फेज दस एलआईजी के सामने पार्क व स्ट्रीट लाइट
फेज सात, 3बी2, दो, सेक्टर 48-सी, सेक्टर 69 में पार्क लाइटों का विकास
सेक्टर 69, 70 चौक पर लाइटों का अपग्रेडेशन
सेक्टर 70 में मंदिर व शोरूम के पीछे री-कारपेटिंग
कांग्रेस घास काटने के लिए बागवानी साजो-सामान व लेबर
इंडस्ट्रियल एरिया फेज छह पार्क में टॉयलेट ब्लॉक
कर्ब और सेंट्रल लाइन की पेंटिंग
इंडस्ट्रियल एरिया फेज आठ में पेवर ब्लॉक
सेक्टर 57 की बाउंड्री के पास स्टॉर्म सीवर डालना
फेज नौ में नाले सहित पार्क लाइटों का विकास
गांव मोहाली में नया ट्यूबवेल
मदनपुरा में स्टॉर्म सीवर लाइन बिछाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed