{"_id":"5fdfbbe28ebc3e3bb4242b78","slug":"tender-for-construction-of-cycle-track-in-sector-47c-31b-chandigarh-news-pkl397887489","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-47सी और 31बी में साइकिल ट्रैक बनाने के लिए टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-47सी और 31बी में साइकिल ट्रैक बनाने के लिए टेंडर जारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने शहर के विभिन्न इलाकों में साइकिल ट्रैक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सेक्टर-47सी और सेक्टर-31बी में साइकिल ट्रैक तैयार करने के लिए प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है।
साइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए शहर में साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट शुरू हो चुका है लेकिन लोगों का कहना है कि जब शहर के कई सेक्टरों में अब तक साइकिल ट्रैक नहीं बने हैं तो इस प्रोजेक्ट का क्या फायदा। अब प्रशासन 37 लाख की लागत से सेक्टर-47सी और 31बी में साइकिल ट्रैक बनाने जा रहा है। इसके लिए जल्द कंपनी तय कर काम सौंप दिया जाएगा। इसके अलावा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-वन स्थित एसडीएम ऑफिस से लेकर हल्लोमाजरा चौक तक चंडीगढ़ प्रशासन सड़क को चौड़ा करने का काम कर रहा है। साथ ही वहां पर साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे और उन पर लाइटें भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा धनास की मार्बल मार्केट से होकर मुल्लांपुर जाने वाली सड़क पर भी साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। इन दोनों कामों के लिए टेंडर हो चुका है और कंपनी को काम भी सौंपा जा चुका है। गौरतलब है कि इन दोनों इलाकों में सबसे ज्यादा साइकिल चलाने वाले लोग रहते हैं। इसके बावजूद यहां पर अभी तक साइकिल ट्रैक नहीं बनाया गया था, इसको लेकर पिछले काफी समय से ट्रैक बनाने की मांग की जा रही थी।
इन इलाकों के साइकिल ट्रैक पर लाइट लगाने का काम हुआ शुरू
प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के जनमार्ग, उद्यान पथ, विद्या पथ, हिमालय मार्ग, चंडी पथ पर मौजूद साइकिल ट्रैक पर लाइटें लगाने का काम चल रहा है जबकि सेक्टर-41/42 के साइकिल ट्रैक पर लगी लाइटें जलने भी लगी हैं। गौरतलब है कि करीब पांच साल पहले चंडीगढ़ में साइकिल ट्रैक बनाने का काम शुरू किया गया था और अब तक प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने करीब 210 किलोमीटर साइकिल ट्रैक का निर्माण किया है। इस पर करीब 22 करोड़ रुपये का कुल खर्च आया है। प्रशासन की बेरुखी के चलते साइकिल ट्रैकों की हालत ही खस्ता बनी हुई है। जिन साइकिल ट्रैक का प्रशासन ने निर्माण भी कराया है, उनकी दोबारा सुध नहीं गई है। यही कारण है कि या तो ट्रैक पर घास उग आई है, या फिर वह टूटे गए हैं। इसके अलावा जो साइकिल ट्रैक सही भी है, उनपर वाहनों को पार्क करके उनकी हालत खराब की जा रही है। शहर के सेक्टर-32, 33, 39, 40, 42, 43, 45, 46, 52, 53 आदि के साइकिल ट्रैकों की हालत ज्यादा खराब है।