{"_id":"5bdc6fb2bdec22697e539504","slug":"ten-vehicles-collided-with-smoke-in-overhang-on-bathinda-chandigarh-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर छाया पराली का धुआं, आपस में टकराए दस वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर छाया पराली का धुआं, आपस में टकराए दस वाहन
ब्यूरो, अमर उजाला, बठिंडा
Updated Fri, 02 Nov 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी आते ही धुंध लोगों के लिए कहर बनकर टूटती है, वहीं सर्दी की शुरुआत में पराली का धुआं इस बार कहर बनकर टूट रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पराली के धुएं के कारण बठिंडा चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित गांव लहरा धूरकोट के पास करीब दस वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए। इन वाहनों में ज्यादातर कारें थी। हादसे में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
बठिंडा से चंडीगढ़ अपने कार में जा रहे शाम लाल ने बताया कि हाईवे पर गहरा पराली का धुआं होने से वाहन दिखाई न देने के कारण पीछे से जा रहे वाहनों की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
टक्कर के दौरान किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन जो वाहन पीछे से टकराए हैं, उनका ही नुकसान हुआ। शाम लाल ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि अगर राज्य व केंद्र सरकार किसानों की सहायता करे तो किसान पक्के तौर पर पराली का इंतजाम कर सकते हैं।
विज्ञापन