फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Cabinet Minister Oath 2022 10 MLAs Sworn in As Ministers First Cabinet Meeting To Be Held Today

Punjab Cabinet: पंजाब कैबिनेट की पहली बैठक में 25 हजार सरकारी नौकरियां देने का प्रस्ताव पारित

Sat, 19 Mar 2022 04:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Mar 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है। बतौर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 16 मार्च को भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में शपथ ग्रहण की थी।
loader
Punjab Cabinet Minister Oath 2022 10 MLAs Sworn in As Ministers First Cabinet Meeting To Be Held Today
पंजाब कैबिनेट की पहली बैठक में लिए अहम फैसले - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब कैबिनेट की पहली बैठक में रोजगार पर बड़ा फैसला लिया गया। कैबिनेट मीटिंग के बाद भगवंत मान ने बताया कि पंजाब कैबिनेट ने कुल 25 हजार सरकारी नौकरियां प्रदान करने का प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें पंजाब पुलिस विभाग में 10 हजार रिक्तियां और अन्य सरकारी विभागों में 15 हजार रिक्तियां शामिल हैं।





इससे पहले चंडीगढ़ में 10 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। सबसे पहले हरपाल चीमा ने शपथ ली। समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान के बेटा और बेटी भी वीवीआईपी की अगली पंक्ति में मौजूद रहे। चीमा के बाद मलोट की विधायक डॉ. बलजीत कौर ने मंत्री पद की शपथ ली। पेशे से नेत्र सर्जन डॉ. बलजीत कौर मंत्रिमंडल में इकलौती महिला हैं। वे पूर्व आप सांसद साधु सिंह की बेटी हैं। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मैं पंजाब के लोगों और पार्टी आलाकमान को धन्यवाद देती हूं। यह आप की अच्छी मानसिकता है कि उन्होंने एक महिला को कैबिनेट में शामिल किया है।  


 

तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह ईटीओ ने शपथ ली। इसके बाद मानसा से सिद्धू मूसेवाला को हराने वाले डॉ. विजय सिंगला ने मंत्रीपद की शपथ उठाई। भोआ से विधायक बने लालचंद कटारूचक्क ने शपथ ले ली है। बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मंत्री पद की शपथ ली। मीत हेयर ने कहा कि मैं पार्टी नेताओं का आभारी हूं। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इसे ईमानदारी से निभाऊंगा।  

इसके बाद कुलदीप सिंह धालीवाल ने शपथ उठाई। धालीवाल ने कहा कि हम पंजाब के लोगों के लिए ईमानदारी से काम करेंगे। उनके बाद लालजीत भुल्लर और ब्रह्म शंकर जिंपा ने भी मंत्रीपद की शपथ ली। सबसे अंत में हरजोत सिंह बैंस ने मंत्रीपद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद हरजोत बैंस ने कहा कि हमें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा कोटकपूरा से विधायक कुलतार संधवां विधानसभा को स्पीकर बनाया जाएगा। संधवां ने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी। इसके साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed