फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   temprature may increase in next two days

अगले दो दिन तक पड़ सकती है प्रचंड गर्मी, 29 से राहत के आसार

Fri, 26 May 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 May 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
temprature may increase in next two days
गर्मी से राहत नहीं
गर्मी से कुछ दिन राहत मिलने के बाद अब फिर से तापमान बढ़ने लगा है। शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कड़ी धूप निकलने से तापमान एक से दो डिग्री बढ़ सकता है। हालांकि शहरवासियों को गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की संभावना भी है। मौसम विभाग ने बताया कि 29 मई के आसपास फिर से पहाड़ों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड और हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बारिश की संभावना है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी पड़ेगा। बारिश से तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 29 मई शाम से मौसम में बदलाव आने लगेगा। बारिश की भी हल्की संभावना जताई जा रही है। वीरवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान भी नार्मल से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बुधवार रात का तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 29 मई को दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। इसी तरह से रात का तापमान भी तीन डिग्री बढ़ेगा। उसके बाद कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि चंडीगढ़ के अलावा पंजाब व हरियाणा के मौसम में भी बदलाव आएगा। 29 मई को कुछ हिस्सों में 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed