फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temporary assistant professors demanded regularization

Chandigarh News: हिमाचल, पंजाब और ओडिशा की तर्ज पर अस्थायी सहायक प्रोफेसरों ने की नियमित करने की मांग

Mon, 04 Sep 2023 12:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Temporary assistant professors demanded regularization
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में तैनात 1000 अस्थायी सहायक प्रोफेसरों ने हिमाचल, पंजाब और ओडिशा का तर्ज पर अपनी नौकरी सुरक्षित करने की गुहार लगाई है। हरियाणा विश्वविद्यालयों के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों के प्रदेश स्तरीय संगठन हरियाणा यूनिवर्सिटीज कांट्रेक्चुअल टीचर्स संघ, हरियाणा (हुकटा) ने यह मांग रखी है। हुकटा का कहना है इस मामले को लेकर कई बार सरकार के साथ बैठक हो चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। संघ ने चेताया है कि अगर उनको हटाया गया तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन चलाएंगे।
गौर हो अस्थायी सहायक प्रोफेसरों को हटाने के लिए सरकार की ओर से विश्वविद्यालयों में पक्की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे 15 सालों से सेवाएं दे रहे हजार सहायक प्रोफेसरों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। सरकार के इस फैसले से सहायक प्रोफेसरों के साथ-साथ उनके परिजनों में भी रोष है। सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पवार ने भी यह मामला विधानसभा में रखा था और इनको स्थायी करने की मांग की थी।
विज्ञापन

हुकटा के अध्यक्ष विजय मलिक और सहसचिव अरुण गर्ग ने कहा कि प्रदेश के 14 सरकारी विश्वविद्यालयों में लगभग 1000 असिस्टेंट प्रोफेसर अनुबंधित, अस्थायी व विजिटिंग फैकल्टी के रूप में 3 से 15 वर्षों से वर्कलोड पर कार्यरत हैं। इन सभी की नियुक्ति यूजीसी के मापदंडों के अनुसार ही नियमानुसार की गई थी। उनकी मांग है कि हिमाचल प्रदेश, ओडिशा व पंजाब की तर्ज पर विश्वविद्यालय के अनुबंधित शिक्षकों का रोजगार (हरियाणा के सरकारी विद्यालयों के अतिथि अध्यापकों की तरह) पॉलिसी बनाकर नियमित करें या नियमित होने तक रोजगार की सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed