फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tempo traveler owners upset with Himachal government's revised entry tax, around 500 tours canceled so far

Chandigarh News: हिमाचल सरकार के रिवाइज्ड एंट्री टैक्स से टेम्पो ट्रैवलर मालिक परेशान, अब तक करीब 500 टूर रद्द

Mon, 23 Oct 2023 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Tempo traveler owners upset with Himachal government's revised entry tax, around 500 tours canceled so far
चंडीगढ़। ट्राइसिटी टेम्पो ट्रैवर्ल्स यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल अशोक पुंज, जोगिंद्र सिंह और परमिंदर सैनी की अगुवाई में हिमाचल के भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन से मिला। यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1 सितंबर से 12 से 22 सीटर टेम्पो ट्रैवलर में रिवाइज्ड एंट्री टैक्स लागू कर दिया है। इसकी वजह से रोजाना हिमाचल के टूर रद्द हो रहे हैं।यह दर नॉन एसी टेम्पो के लिए 3170 रुपये और एसी टेम्पो के लिए 5270 रुपये है। ट्राइसिटी के टेम्पो मालिकों के पास ऑल इंडिया टैक्स परमिट होने के बावजूद भी उन्हें यह टैक्स अदा करना पड़ रहा है। उनका तर्क है कि हिमाचल सरकार टेम्पो मालिकों पर यह अनचाहा टैक्स नहीं थोप सकती है, क्योंकि वे पहले से ही ऑल इंडिया परमिट टैक्स केंद्रीय सरकार को अदा कर चुके है। हिमाचल प्रदेश भी देश का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि पर्यटक भी इस टैक्स को अदा करने से इन्कार कर रहे हैं, जिसके चलते एक सितंबर से अब तक करीब 500 टूर रद्द किए जा चुके हैं। आलम यह है कि टेम्पो मालिक हिमाचल की बुकिंग तक नहीं ले पा रहे हैं, जिसके चलते वे अपनी गाड़ियों की किश्त तक भी नहीं निकाल पा रहे हैं। उन्होंने टंडन से मांग की है कि वे ट्राइसिटी के 200 टेम्पो मालिकों और उनके लगभग 1000 ड्राइवरों के हित में सरकार पर इस फैसले को वापस लेने का दवाव बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed