फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature rises in Chandigarh 

गर्म फरवरी : तापमान 30 डिग्री के पार, कम पश्चिमी विक्षोभ आने से बढ़ रहा पारा  

Fri, 26 Feb 2021 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Feb 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
Temperature rises in Chandigarh 
चंडीगढ़ में बढ़ रहा तापमान - फोटो : फाइल फोटो

मौसम में आ रहे बदलाव से चिंता बढ़ गई है। अभी मार्च की शुरुआत हुई नहीं और तापमान सामान्य से सात डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। छह दशक में यह चौथी बार है, जब फरवरी का तापमान 31 डिग्री के पार गया हो। गुरुवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इससे पहले बुधवार को 31.1 डिग्री सेल्सियस, 23 फरवरी 2006 को 32 डिग्री और 20 फरवरी 1954 को 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि तापमान बढ़ने के कई कारण हैं। सबसे बड़ी वजह यही है कि इस बार फरवरी में पश्चिमी विक्षोभ कम आए हैं। आमतौर पर फरवरी में 9 से 11 पश्चिमी विक्षोभ रिकार्ड किए जाते थे, लेकिन इस बार सिर्फ चार आए हैं। इनमें से भी सिर्फ एक सक्रिय रहा, जो फरवरी के पहले हफ्ते में बारिश लाया था। 
विज्ञापन



बीते सालों में जब ये पश्चिमी विक्षोभ आते थे तो कुछ अंतराल में आते रहते थे। इससे ठंडक बरकरार रहती थी। दिन के साथ रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। बुधवार रात का तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। दिन व रात के तापमान में करीब 18 डिग्री का अंतर दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि तापमान बढ़ने का एक कारण यह भी है कि गुरुवार रात जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसकी वजह से एक चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बना हुआ है। इससे हवाओं की दिशा में बदलाव आता है और पहाड़ों से आने वाली हवाएं रुकती हैं। पहाड़ों से आने वाली हवाएं ठंडक लाती हैं।

कुछ समय के लिए मिलेगी राहत, बाद में फिर तापमान बढ़ेगा
बताया जा रहा है कि अगले 24 घंटे में जब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, तो उससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी व बारिश हो सकती है। इससे वहां से हवाएं आएंगी, जो दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट ला सकती हैं। शनिवार को इसका असर देखा जा सकता है। तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आएगी। लेकिन सोमवार या मंगलवार से फिर तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को हल्के बादल छा सकते हैं। एक दो जगह पर हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया जाएगा। शनिवार को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। रविवार को भी आसमान साफ रहने वाला है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रिकार्ड होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed