{"_id":"61352b788ebc3e61cf7e0c38","slug":"temperature-rises-chances-of-rain-from-seven-chandigarh-news-pkl4258103120","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान बढ़ा, सात से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान बढ़ा, सात से बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मानसून की बेरुखी जारी है। रविवार को कई बार माहौल बना और बादल भी आए, लेकिन हल्की बारिश कर चलते बने। मानसून के इस सीजन में फिलहाल एक भी बार अच्छी बारिश नहीं हुई है। हालांकि अब मानसून की विदाई का समय है। अब ज्यादा बारिश की गुंजाइश भी नहीं है। सात से नौ सितंबर के बीच एक दो इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है। पंजाब के राज्यों में ज्यादा बारिश होगी, जबकि चंडीगढ़ व उत्तरी हरियाणा के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
चंडीगढ़ में अब तक मानसून की बारिश में 41 फीसदी की कमी है। 5 सितंबर तक चंडीगढ़ में 731.1 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 433 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है। कुछ दिनों से शुष्क मौसम होने से तापमान भी बढ़ गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 35 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 25 डिग्र्री के बीच दर्ज किए जाने की संभावना है।