फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature risen in Punjab Weather update news in hindi

Punjab Weather: 41 डिग्री पर तपने लगा पंजाब, अगले दो दिन राहत के आसार भी नहीं, नौ मई से बदलेगा मौसम

Mon, 06 May 2024 10:19 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 May 2024 10:19 AM IST
सार

पंजाब में रविवार को हालांकि अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे अधिक 40.9 डिग्री का तापमान समराला का दर्ज किया। अमृतसर समेत पटियाला व लुधियाना का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है।

विज्ञापन
Temperature risen in Punjab Weather update news in hindi
Heat, heatstroke - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब में गरमी के तेवर तीखे हो रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे गरमी और बढ़ेगी। लेकिन 9 मई से तीन दिन पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। जिससे पारे में गिरावट से गरमी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


पंजाब में रविवार को हालांकि अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे अधिक 40.9 डिग्री का तापमान समराला का दर्ज किया। अमृतसर समेत पटियाला व लुधियाना का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। अमृतसर का तापमान 40.2 डिग्री (सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक), लुधियाना का 39.4 (सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक), पटियाला का 40.4 डिग्री (सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक), पठानकोट का 40.0, बठिंडा 39.0, फरीदकोट का 38.2, गुरदासपुर का 36.0, एसबीएस नगर का 38.4, बरनाला का 39.5, फरीदकोट का 40.1, फिरोजपुर का 38.4, जालंधर का 38.3 डिग्री दर्ज किया गया। उधर पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि यह अभी सामान्य के नजदीक है।
विज्ञापन


सबसे कम 17.9 डिग्री का पारा पठानकोट का रहा। जबकि अमृतसर का 20.0, लुधियाना का 23.6, पटियाला का 22.6, पठानकोट का 20.0, बठिंडा का 22.6, फरीदकोट का 24.0, गुरदासपुर का 22.0, एसबीएस नगर का 25.5, बरनाला का 21.4, फरीदकोट का 24.3, फिरोजपुर का 22.7, जालंधर का 21.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed