फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature rise in Haryana heat wave all update news in Hindi

Haryana Weather: हरियाणा में और सताएगी गर्मी, चार डिग्री तक बढ़ेगा पारा, 16 से लू के भी आसार

Tue, 14 May 2024 12:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 May 2024 12:09 PM IST
सार

16 से 18 मई के बीच खासकर दक्षिणी हरियाणा के शहरों में तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच दर्ज किए जाने का अनुमान जताया गया है। बढ़े पारे की वजह से इस समयावधि के दौरान दक्षिण हरियाणा के कुछ इलाकों में लू (हीट वेव) चलने के आसार हैं।

विज्ञापन
Temperature rise in Haryana heat wave all update news in Hindi
झज्जर में गर्मी के बीच जाते बच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। राज्य में अधिकतम तापमान सिरसा में 43.1 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अब शुष्क मौसम शुरू हो गया है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं। 
विज्ञापन


फिलहाल 19 मई तक बढ़े तापमान से राहत के आसार नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा। 18-19 मई तक गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। मौसम में बदलाव के संकेत को देखते हुए विभाग ने लोगों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है।
विज्ञापन


खत्म हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ का राज्य में असर था। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य में हवाएं पहाड़ों से प्रवेश कर रही थी। इससे तापमान सामान्य सामान्य के करीब दर्ज किया जा रहा था। दिन का तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था। मगर अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। इससे हवाएं की दिशा में भी बदलाव आएगा। हवाओं की दिशा अब पश्चिम हो जाएगी। इस बदलाव की वजह से हवाएं अब राजस्थान से राज्य में प्रवेश करेगी, जो गर्म होंगी। गर्म हवाओं की वजह से राज्य का तापमान बढ़ना तय है। इसका असर राज्य के पश्चिम व दक्षिण हरियाणा में दिखेगा। 19 के बाद मौसम कैसा रहेगा, इस बारे में मौसम विभाग जल्द अपडेट देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, अंबाला में 39.3 डिग्री, हिसार में 41 डिग्री, नारनौल में 41.3 डिग्री, रोहतक में 41.1, भिवानी में 42.3, सिरसा में 42.6, फरीदाबाद में 39.6, गुरुग्राम में 40.2, झज्जर में 41.8, करनाल में 39.6, सोनीपत में 40.6, मेवात में 40.1, पंचकूला में 38.5, चंडीगढ़ में 40.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

रात का तापमान सामान्य से नीचे
इस बीच, रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। अमूमन राज्य के हर शहर में रविवार को रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। अंबाला में रात का तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा, वहीं, हिसार में 24.4, करनाल में 22, महेंद्रगढ़ में 27, रोहतक में 25.4, भिवानी में 28.5, सिरसा में 25.8, फरीदाबाद में 26.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से रात का तापमान भी बढ़ने लगेगा।

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
1.गर्मी और धूप से बचें।
2.पर्याप्त पानी पीएं।
3.हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें।
4.सिर को कपड़े, टोपी व छतरी से ढंकें।
5.बाहर निकलने से पहले तरल पदार्थ का सेवन करें।

कब चलती है लू
आमतौर पर लू मई और जून के महीने में चलती है। बहुत ही विषम परिस्थितियों में अप्रैल या जुलाई के महीने में लू चलने के आसार होते हैं। आमतौर पर तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा होने पर लू की स्थिति बनती है। मौसम विभाग इस पर निगरानी रखता है और ऐसी स्थिति होने पर मौसम विभाग लू की पुष्टि करता है।


लू का स्वास्थ्य पर असर
हीट वेव (लू) का असर लोगों और पशुओं पर पड़ता है। लू के असर से शरीर में पानी की कमी, थकावट, चक्कर, सिरदर्द, मतली, उल्टी व हीट स्ट्रोक शामिल है। कुछ केसों में लू की वजह से मानसिक तनाव का भी असर देखा गया है। लू लगने से शरीर में अकड़न, बेहोशी व बुखार की भी संभावना रहती है। ऐसे स्थिति निपटने के लिए शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। पानी की कमी को पूरा करने के लिए पानी के अलावा अन्य तरल पदार्थ, खीरे व ककड़ी का सेवन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed