फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature of Nawanshahr recorded at -0.4 degrees, Punjab suffers from Harsh Winter

Punjab Weather: हाड़ कंपा देने वाली ठंड की गिरफ्त में पंजाब, नवांशहर में तापमान -0.4 डिग्री दर्ज

Tue, 16 Jan 2024 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 Jan 2024 11:13 AM IST
सार

पंजाब में रात के तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई, जिससे अब यह सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे पहुंच गया है। कोहरे के चलते दिल्ली में 400 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। 68 उड़ानों को रद्द करना पड़ा।

विज्ञापन
Temperature of Nawanshahr recorded at -0.4 degrees, Punjab suffers from Harsh Winter
Punjab Weather News: - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सोमवार मंगलवार रात को नवांशहर का तापमान -0.4 डिग्री दर्ज किया गया। बलोवाल कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर मनजीत सिंह ने यह जानकारी दी। बलोवाल कॉलेज में इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट का सिस्टम लगा हुया है। पंजाब में रविवार रात पहली बार पारा माइनस में पहुंच गया।  
विज्ञापन


लुधियाना 1.0 डिग्री, बठिंडा में 2.2 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
नवांशहर के अलावा अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री, लुधियाना का मात्र 1.0 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह से पटियाला का 3.2 डिग्री, बठिंडा का 2.2 डिग्री, पठानकोट का 3.8 डिग्री, फरीदकोट का 4.4, गुरदासपुर का 3.1 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन अभी भी यह सामान्य से 6.1 डिग्री नीचे है। सबसे अधिक 14.4 डिग्री का तापमान लुधियाना का रहा। वहीं सबसे कम 9.1 डिग्री का पारा अमृतसर का रहा।
विज्ञापन


दो उड़ानें रद्द, सात देरी से उड़ी
घनी धुंध के कारण मंगलवार को अमृतसर में दृश्यता 20 मीटर से भी कम रही। इस कारण अमृतसर के राजासांसा एयरपोर्ट से सात उड़ानें देरी से उड़ी, जबकि दो को रद्द करना पड़ा। दिल्ली से अमृतसर आने वाली व अमृतसर से दिल्ली जाने वाली उड़ान को रद्द कर दिया गया। वहीं, पूणे, गोवा, दिल्ली, दुबई, मुंबई को जाने वालीं उड़ानें देरी से रवाना हो पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed