फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature increasing in chandigarh

Chandigarh Weather: चढ़ने लगा पारा, दिन में सताने लगी गर्मी, 30 डिग्री के पार पहुंचा चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान

Thu, 21 Mar 2024 10:28 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Mar 2024 10:28 AM IST
सार

चंडीगढ़ में गर्मी बढ़ रही है। शहर में एक मार्च से लेकर 20 मार्च शाम साढ़े पांच बजे तक 21.5 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 65 फीसदी ज्यादा बारिश है। अब 24 मार्च को हल्के बादल छाने का अनुमान है।

विज्ञापन
Temperature increasing in chandigarh
चंडीगढ़ में बढ़ने लगा पारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में दिन के समय में गर्मी का असर दिखने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान सीजन में पहली बार 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को सुबह से ही तेज हवाएं चलने लगी हैं। 
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से रोजाना शहर का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है लेकिन अब तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। 24 मार्च को हल्के बादल छाने का पूर्वानुमान है, इसलिए तापमान में थोड़ी कमी देखी जा सकती है।
विज्ञापन


शहर में रविवार को दिन के समय काफी तेज धूप रही, जिसकी वजह से दिन में गर्मी महसूस हुई। लोगों को अप्रैल-मई का अहसास हो गया। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को ही शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और बुधवार को तापमान 30 डिग्री को भी पार कर गया। अगले पांच दिनों तक गर्मी का असर ऐसे ही रहेगा लेकिन 24 मार्च को दिन के समय में थोड़ी देर के लिए बादल छा सकते हैं। मौसम केंद्र के अनुसार वीरवार को मौसम साफ रहेगा और दिन के समय में तेज धूप निकलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed