फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature dropped by 3.2 degrees due to strong winds in Punjab

Chandigarh News: पंजाब में तेज हवाओं के चलते तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट दर्ज

Thu, 21 Mar 2024 11:27 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by 3.2 degrees due to strong winds in Punjab
लुधियाना व पटियाला का पारा सामान्य से नीचे गिरा, आज भी बारिश की भविष्यवाणी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में तेज हवाओं के चलते वीरवार को दिन के तापमान में 3.2 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इससे लुधियाना व पटियाला का पारा सामान्य से नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश पड़ने की संभावना जताई है। इससे तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है।

इसके बाद शनिवार की रात से सक्रिय होने वाले एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 24 को फिर से बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। वीरवार को 29 डिग्री के तापमान के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। वहीं, अमृतसर का पारा 28.8 डिग्री, लुधियाना का 26.9 डिग्री (सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे), पटियाला का 27.1 डिग्री (सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे), पठानकोट का 28.4 डिग्री, फरीदकोट का 28.2 डिग्री, गुरदासपुर का 27.5 डिग्री, फिरोजपुर का भी 27.5 और जालंधर का 28.3 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, पंजाब के न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.3 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। 13 डिग्री के तापमान के साथ लुधियाना सबसे ठंडा रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर का तापमान 18.0 डिग्री, पटियाला का 16.6 डिग्री, बठिंडा का 15,2, फरीदकोट का 18.0, गुरदासपुर का 17.0, एसबीएस नगर का 16.6, फिरोजपुर का 17.2, गुरदासपुर का 14.8, जालंधर का 15.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed