फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Telangana CM Chandrashekhar Rao in Chandigarh Today

चंडीगढ़ में मिले तीन राज्यों के सीएम: 712 किसानों के परिवारों को 3-3 लाख और गलवां के शहीदों के परिजनों को दी 10-10 लाख की आर्थिक मदद

Sun, 22 May 2022 11:25 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 22 May 2022 11:25 AM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें गर्व है उन जवानों पर जिन्होंने गलवान घाटी में शहादत दी, उन किसानों पर जिन्होंने किसानी को बचाने के लिए एक साल तक संघर्ष किया और इस दौरान अपनी शहादत दी। पंजाब में हमारी सरकार बनने के बाद हमारी कोशिश है किसानों की आमदनी को कैसे बढ़ाया जाए।

विज्ञापन
Telangana CM Chandrashekhar Rao in Chandigarh Today
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव रविवार को चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले 712 किसानों व गलवां घाटी के शहीदों के परिजनों को आर्थिक मदद दी गई। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि किसान चाहें तो सरकार बदल सकते हैं।

विज्ञापन


उन्हें तब तक संघर्ष करना चाहिए जब तक उन्हें फसलों के लाभकारी मूल्यों की संवैधानिक गारंटी नहीं मिल जाती। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने केंद्र के अब निरस्त किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को भी श्रद्धांजलि दी। साथ ही आंदोलन में मृतक किसानों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये भी वितरित किए।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि वह किसानों को उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प के लिए नमन करते हैं। उन्होंने कहा, किसान चाहें तो सरकार बदल सकते हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं है। जहां से बिजली आती है, वह हमसे आती है। किसानों को सही कीमत मिलने तक आंदोलन जारी रहना चाहिए और इसकी संवैधानिक गारंटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राव ने स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब के योगदान और कृषि क्षेत्र में हरित क्रांति लाने की भी सराहना की। केसीआर ने पंजाब को एक महान राज्य बताया। मृतक किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए आयोजित कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि अफसोस है कि 75 साल की आजादी के बाद भी हमें ऐसी सभाएं करनी पड़ती है। किसान आंदोलन चलाते हुए और केंद्र सरकार को कानून वापस लेने के मजबूर करने वाले किसानों को मैं सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं।

Telangana CM Chandrashekhar Rao in Chandigarh Today
गलवां घाटी में शहीद जवान के परिजन सहायता राशि प्राप्त करते वक्त भावुक हो गए। - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में उपस्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें गर्व है उन जवानों पर जिन्होंने गलवान घाटी में शहादत दी, उन किसानों पर जिन्होंने किसानी को बचाने के लिए एक साल तक संघर्ष किया और इस दौरान अपनी शहादत दी। पंजाब में हमारी सरकार बनने के बाद हमारी कोशिश है किसानों की आमदनी को कैसे बढ़ाया जाए।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि किसानों के संघर्ष और उनकी शहादत को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं खुद एक किसान का बेटा हूं, किसानों के दर्द को भली भांति समझता हूं। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार का मिशन किसानों को कर्ज माफ करना नहीं, बल्कि उन्हे कर्ज मुक्त करना है।



712 किसानों की आर्थिक मदद
कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन में 712 मृतक किसानों के परिजनों को तेलंगाना सरकार की ओर से आर्थिक मदद की गई। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पीड़ित परिजनों को 3-3 लाख रुपये के चेक वितरितए किए। इस दौरान उन्होंने गलवां घाटी में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की।

दिल्ली में केजरीवाल से कई मुद्दों पर चर्चा
चंडीगढ़ पहुंचने से पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दिल्ली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों समकक्षों ने राष्ट्रीय राजनीति, संघीय भावना, भारत के विकास में राज्यों की भूमिका, केंद्र सरकार की नीतियों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed