फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tehsildar and jail warden arrested with bribe in hisar

जमीन नाम करवाने की हुई डील, डेढ़ लाख रिश्वत लेते तहसीलदार व जेल वार्डन गिरफ्तार

Wed, 19 Dec 2018 01:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Dec 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar and jail warden arrested with bribe in hisar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

जमीन नाम करवाने के नाम पर रिश्वत लेते हुए तहसीलदार व जेल वार्डन को विजिलेंस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से काबू किया गया। गिरफ्तार तहसीलदार भवनेश कुमार आदमपुर में अंडर ट्रेनिंग कार्यरत है, जबकि जेल वार्डन गांव लुदास निवासी संत कुमार जेल नंबर एक में तैनात था। इस मामले में दोनों सरकारी जमीन कम रेट पर नाम करवाने के लिए 20 लाख रुपये मांग रहे थे। दोनों इस मामले में डेढ़ लाख की टोकन मनी लेते हुए विजिलेंस के हत्थे चढ़ गए। 

विज्ञापन

 
बीड़ फार्म की जमीन नाम करवाने के लिए हुई थी डील 
मामले के अनुसार करनाल के गांव निगदू निवासी सोहन लाल ने विजिलेंस टीम को शिकायत दी थी। अपनी शिकायत में सोहन लाल ने बताया कि उसकी जेल वार्डन संत कुमार के साथ जान-पहचान है। संत कुमार ने उसको बताया कि वह शहर के नजदीक बीड़ फार्म की पांच एकड़ सरकारी जमीन सस्ते रेट पर उसके नाम पर करवा देगा।

विज्ञापन

 इसके बाद उनके बीच में सौदा तय हो गया। जब उसने संत कुमार से जमीन नाम करवाने की बात कही तो उसने कहा कि इस काम के लिए आदमपुर तहसीलदार भवनेश कुमार को 20 लाख रुपये देने पड़ेंगे और उसमें से डेढ़ लाख रुपये पहले देने होंगे। रिश्वत की मांग करने पर सोहनलाल को उस पर शक हो गया और उसने इस पूरे मामले की शिकायत विजिलेंस को कर दी।

तहसीलदार को टोल तो वार्डन को पेट्रोल पंप के पास बुलाया 
शिकायत मिलने के बाद डीएसपी विजिलेंस शरीफ सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसमें सब इंस्पेक्टर धर्मबीर दहिया, ईएचसी रमेश कुमार, ईएचसी प्रदीप कुमार, धर्मबीर सिंह व ईएएसआई रमेश कुमार को शामिल किया गया। टीम ने अपना जाल बिछाकर सोहन लाल को दोनों आरोपियों से डील करने के लिए भेज दिया। 

सोहनलाल ने तहसीलदार को सिरसा रोड पर चिकनवास टोल के पास पैसे देने के लिए बुला लिया। जब तहसीलदार एक लाख की नकदी लेकर जाने लगा तो विजिलेंस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा आरोपी जेल वार्डन को सचिवालय के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास से 50 हजार की नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed