{"_id":"2131642d875b59012033cc2317f6c9ec","slug":"teenager-girl-steeped-in-yamuna-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांव फिसलने से यमुना नहर में डूबी किशोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांव फिसलने से यमुना नहर में डूबी किशोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Updated Mon, 24 Aug 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
देहरादून से यमुनानगर के छछरौली क्षेत्र के गांव जयधर में आई एक 17 साल की किशोरी पांव फिसलने से पश्चिमी यमुना नहर में डूब गई। बताया जा रहा है कि किशोरी नहर किनारे शौच करने के लिए गई थी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे और किशोरी की तलाश शुरू की। देर शाम तक किशोरी का कोई पता नहीं चल पाया था।
जानकारी के अनुसार देहरादून के गांव सहजपुर निवासी अंजूमा छछरौली क्षेत्र के गांव जयधर में अपने मौसा नहजिदा के घर छह सात दिन पहले आई थी। इस दौरान वह यही रह रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह गांव के पास ही पश्चिमी यमुना नहर किनारे शौच करने के लिए आई थी।
विज्ञापन
जब वह नहर किनारे गई तो उसका पांव फिसल गया। इससे वह नहर में गिर गई और देखते ही देखते नहर में डूब गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने इसकी सूचना छछरौली पुलिस को दी और अपने स्तर पर उसकी नहर में तलाश करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मौके पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों ने भी देर शाम तक उसकी नहर में तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया।