फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   teenage mother in pathankot

सबसे कम उम्र में बच्ची की मां बनी 16 साल की लड़की, लेकिन यहां फंस गया मामला

Tue, 18 Apr 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Tue, 18 Apr 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
teenage mother in pathankot
नवजात शिशु - फोटो : Getty
16 साल की उम्र में एक लड़की एक बच्ची की मां बन गई, लेकिन एक मामूली से झूठ ने पूरे मामले को फंसा कर रख डाला। ये मामला पंजाब के पठानकोट का है। जहां सिविल अस्पताल में 16 साल की नाबालिगा द्वारा बच्ची को जन्म दिये जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


मामला रविवार रात का है नाबालिगा की मां ने अस्पताल स्टाफ को लड़की की उम्र 18 साल से अधिक बताई लेकिन आधार कार्ड चेक करने पर स्टाफ को असलियत पता चली। 
विज्ञापन


जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला है कि नाबालिग लड़की जम्मू के कठुआ जिला की रहने वाली है। इसलिए पठानकोट पुलिस ने कठुआ पुलिस को सूचित कर दिया है। अगली कार्रवाई कठुआ पुलिस ही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात को सिविल अस्पताल में एक महिला अपनी गर्भवती बेटी को लेकर पहुंची। गर्भवती लड़की के तेज प्रसव पीड़ा हो रही थी। अस्पताल स्टाफ ने गर्भवती को दाखिल करने से पहले जब मां से उसकी उम्र पूछी तो महिला ने बेटी की उम्र 18 साल से अधिक बताई।
 

कुंवारी है, लेकिन अब बन गई मां

teenage mother in pathankot
नाबालिगा ने सिविल अस्पताल में दिया जन्म - फोटो : Demo Pic
लेकिन गर्भवती लड़की का आधार कार्ड चेक करने पर अस्पताल स्टाफ को पता चला कि लड़की की उम्र महज 16 साल है। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने थाना डिवीजन नं 1 की पुलिस को सूचित कर दिया। नाबालिगा की माता ने बताया कि वह कठुआ के रहने वाले हैं।

उनकी बेटी की उम्र 16 साल है और वह कुंवारी है। महिला ने कहा कि बीते रविवार को उसकी बेटी के तेज पीड़ा होने पर उन्हें पता चला कि उनकी बेटी गर्भवती है। जिसके बाद वह उसकी डिलीवरी के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचे।

 सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ भूपिंदर सिंह ने कहा कि नाबालिग लड़की की उम्र 16 साल है और वह आठ महीने की गर्भवती थी। उन्होनें कहा कि नाबालिगा और नवजात बच्ची की हालत डिलीवरी के बाद ठीक है।

वहीं थाना डिवीजन नं 1 के प्रभारी इकबाल सिंह ने कहा कि मामले की सूचना मिलने के बाद की गई शुरूआती पूछताछ में यह सामने आया है कि नाबालिग लड़की जेएंडके के जिला कठुआ की रहने वाली है। जिसके बाद कठुआ पुलिस को सूचित कर दिया गया है। अगली कारवाई कठुआ पुलिस द्वारा ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed