दोस्तों संग नहाने गए युवक को मौत का बुलावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तपती गर्मी से निजात पाने के लिए अपने दोस्तों के साथ सिधवां नहर में नहाने के लिए गए सुखदेव नगर निवासी नीरज कुमार (14) की डूब कर मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। नीरज के साथ नहाने गए बाकी के सभी बच्चे ठीक हैं।
गर्मी से निजात पाने को गया था नहाने
थाना डाबा में तैनात एएसआई जनक राज ने कहा कि नीरज कुमार का एक भाई और बहन है। उसके पिता बृजपाल मजदूरी करते हैं। वह इलाके में ही स्थित एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा का विद्यार्थी था।
गर्मी की छुट्टियों में आजकल वह घर में ही था। पिछले कई दिनों से पड़ रही तपती गर्मी से निजात पाने के लिए सोमवार की सुबह वह इलाके में रहने वाले अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था।
दोस्तों ने की बचाने की कोशिश, पर सफल न हुए
नहाते समय जब नीरज नहर में कूदा तो वह डूब गया। उसके दोस्त मदद के लिए काफी चिल्लाएं, लेकिन कोई उसे बचाने में कामयाब नहीं हो सके। उसके बाद सभी बच्चे नीरज के घर गए। उन्होंने नीरज के परिजनों को उसके डूबने की सूचना दी।
इसके बाद थाना डाबा की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश की गई। कुछ ही दूरी पर उसका शव तैरता देख किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया।