{"_id":"720e10fedd90b3058972ed22126868fd","slug":"teej-festival-postphoned-by-mayor-harphool-chand-kalyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीमाजरा का तीज फेस्टिवल रद्द, जानिए कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीमाजरा का तीज फेस्टिवल रद्द, जानिए कारण
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 01 Aug 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन में मनाया जाने वाला तीज फेस्टिवल राजनीति की भेंट चढ़ गया। आज नगर निगम कार्यालय में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में तीज फेस्टिवल को स्थगित किए जाने की घोषणा की गई। अब ये फेस्टिवल कब मनाया जाएगा, इसके बारे में अभी कोई निर्णय नहीं किया गया हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक हो सकता है कि इस बार तीफ फेस्टिवल मनाया ही न जाए। प्रेस कांफ्रेंस भाजपा-अकाली पार्षद मेयर हरफूल चंद कल्याण के खिलाफ बुलाई गई थी। इसमें मेयर के इस बर्ताव की खूब निंदा की गई। पहले बीजेपी खेमे ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई, फिर कांग्रेसी खेमे ने।
विज्ञापन
बता दें कि शिवालिक गार्डन में मनाए जाने वाले तीज फेस्टिवल पर किरण खेर को बतौर चीफ गेस्ट बुलाने का विवाद चल रहा था। कांग्रेस पार्षद बीजेपी के इस फैसले से नाराज थे, जिस कारण भाजपा पार्षदों ने मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
विज्ञापन
वीरवार को सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी के ऑफिस में भाजपा-अकाली पार्षदों की बैठक भी हुई थी, जिसमें किरण खेर को बुलाने पर राजी न होने पर मेयर के खिलाफ अविश्वास पत्र लाने का फैसला लिया गया था। इस मुद्दे पर बात करते हुए बीजेपी काउंसलर अरूण सूद ने कहा कि अगर मेयर ने अपना बर्ताव ठीक नहीं किया तो वे बहुत जल्द उनके खिलाफ हाउस मीटिंग में अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे।
वहीं मेयर हरफूलचंद्र कल्याण का कहना है कि उन्हें किरण खेर को बुलाने में कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन सवाल ये खड़ा होता है कि वे उनसे मिलेंगे कहां। कल्याण ने कहा कि खेर का चंडीगढ़ में कोई घर तो है नहीं जहां उन्हें इनविटेशन भेजा जाए। उनका कहना है कि वो तो वैसे ही बहुत कम समय के लिए शहर में आती हैं। हाउस में भी वे थोड़ी देर बैठकर चली गई थीं।