फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teej celebrated swinging Sri Sanatan Dharma Temple garden of Vrindavan

भगवान को झूला झुलाकर मनाई तीज, वृंदावन के उपवन के रूप में नजर आया सेक्टर 22 का श्री सनातन धर्म मंदिर

Sat, 25 Jul 2020 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Teej celebrated swinging Sri Sanatan Dharma Temple garden of Vrindavan
चंडीगढ़। सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। सेक्टर-22 के श्री सनातन धर्म मंदिर में झांकी और भगवान के झूले को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मुख्य मंदिर में गमलों, पौधों को इस ढंग से सजाया गया कि मानो भगवान श्याम सुंदर वृंदावन के उपवन में झूला झूल रहे हों।
विज्ञापन

भगवान को सुंदर हरित वस्त्रों से सजाया गया। मंदिर के प्रधान राम प्रकाश बजाज और महामंत्री धर्म पाल सूरी ने बताया कि हरियाली तीज के दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा करने का भी विधान है। मंदिर समिति की ओर से चंडीगढ़ प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए मंदिर में कोई भजन सत्संग व भंडारा नहीं किया गया। मंदिर में भगवान का दर्शन करने आने वाले भक्तों का थर्मल स्क्रीनिंग किया गया। सेंसरयुक्त मशीन से सैनिटाइज किया गया। जिन भक्तों के पास मास्क नहीं थे, उन्हें मंदिर की ओर से दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed