{"_id":"572df0484f1c1b687b5ccf15","slug":"technician-father-suicide-pgi-technician-father-suicide-chandigarh-pgi-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्निशियन के पिता की संदिग्ध हालात में पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्निशियन के पिता की संदिग्ध हालात में पीजीआई में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 07 May 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पीजीआई में टेक्निशियन के पिता की संदिग्ध हालात में ही पीजीआई में मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-24, हाउस नंबर-3094 निवासी ओमकार नाथ के रूप में हुई है। बुजुर्ग की मौत किस तरह हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पता चला है कि वे काफी समय से बीमार थे।
पुलिस के अनुसार, ओमकार नाथ (74) कई वर्षों से बीमारी से परेशान थे। उन्हें शुगर, ब्लड प्रेशर के अलावा कई अन्य बीमारी थी। पीजीआई में काफी समय से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन सुधार नहीं हुआ। इस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान थे। उनका बेटा संदीप पीजीआई में टेक्नीशियन है। दरअसल, पीजीआई ट्रामा सेंटर से एक बुजुर्ग व्यक्ति के बेहोश होने की सूचना आई। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मौके पर पहुंचे और जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की प्राथमिक जांच में बुजुर्ग के बैग से एक सुसाइड नोट मिला है। उन्होंने लिखा है कि इस अवस्था में कई बीमारियों के साथ जीना बहुत मुश्किल हो रहा है। अब जिंदगी अच्छी नहीं लग रही है। इसलिए, अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहे हैं। परिजनों ने भी बताया कि बीमारी के कारण वह काफी परेशान रहते थे।