{"_id":"53ec65870cc76544d5c0fa29c339529d","slug":"technical-education-summit-in-mohali-on-8-feb-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में टेक्निकल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट समिट 8 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में टेक्निकल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट समिट 8 को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Feb 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में हुनरमंद श्रमिकों की उपलब्धता को बढ़ाने के मद्देनजर राज्य का तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग आगामी 8 फरवरी को मोहाली के इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में टेक्निकल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट समिट का आयोजन करेगा।
पंजाब के तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री मदन मोहन मित्तल ने बताया कि समिट के दौरान विभाग द्वारा राज्य में तकनीकी शिक्षा को उत्साहित करने के लिए किए गए प्रयासों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा राज्य में स्थित तकनीकी शिक्षा संस्थानों द्वारा अपनी क्षमताओं और उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पंजाब को विश्व स्तर पर उच्च शिक्षा में अग्रणी राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि दूसरे राज्यों और देशों के विद्यार्थियों को यहां पढ़ाई करने के लिए आकर्षित किया जा सके। पीटीयू के उप-कुलपति डॉ. रजनीश अरोड़ा ने कहा कि पंजाब विश्व स्तर पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी क्षेत्र के तौर पर उभर रहा है, जिसको टेक्नीकल एजुकेशन समिट और भी उत्साहित करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य में गुणात्मक तकनीकी विश्वविद्यालय होने के साथ-साथ राज्य द्वारा तकनीकी शिक्षा संस्थानों को औद्योगिक यूनिटों से जोड़ा जा रहा है।
समिट का उद्घाटन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल करेंगे। समिट में यूजीसी, ऑल इंडिया टेक्नीकल एजुकेशन काउंसिल, नेशनल स्किल डेवलपमेंट, सीआईआई, पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर्स कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, नेशनल एसोसिएशन ऑफ साफ्टवेयर एंड सर्विसिज कंपनीज, एसोसिएटेड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया और इंडस इंटरप्रेन्योर्स को हिस्सा लेने के लिए न्योता दिया गया है।