{"_id":"52aee1aa5c1cb95c99973d035523480b","slug":"teasing-with-pink-auto-driver-in-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबी ऑटो चालक महिलाएं छेड़छाड़ की शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबी ऑटो चालक महिलाएं छेड़छाड़ की शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 07 Jan 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक में महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए गए गुलाबी ऑटो की चालक खुद छेड़खानी और अश्लील टिप्पणियों से जूझ रही हैं।
विज्ञापन
परेशान महिला ऑटो चालक एसपी से मिलने पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशन पर महिला चालकों से अवैध वसूली की जा रही है। इस पर एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को मामले की पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं।
एसपी से गुहार लगाने पहुंची महिला चालकों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर ऑटो खड़ा करने के एवज में उनसे हर माह 500 रुपये की वसूली की जाती है। ठेकेदार प्रतिदिन के हिसाब से भी 20 रुपये वसूल रहा है। रुपये नहीं देने पर अभद्रता की जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि स्टेशन पर कुछ पुरुष ऑटो चालक छेड़खानी करते हैं। महिला के ऑटो लेकर पहुंचते ही वे अश्लील टिप्पणी भी करनी शुरू कर देते हैं। जब महिला चालक विरोध करती हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है।
विज्ञापन
आज तक नहीं मिला कोई स्टॉप
शहर में गुलाबी ऑटो शुरू हुए करीब दो साल हो गए हैं। लेकिन आज तक महिला चालकों का बस स्टैंड पर कोई ठिकाना नहीं मिला है।
चालकों का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई स्टैंड नहीं मिला है, जबकि पुरुष चालक कई जगहों पर अपने ऑटो खड़े करते हैं। एसपी ने सभी चालकों की बातें सुनने के बाद मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।