फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teachers will have to take NOC to go abroad.

Chandigarh News: विदेश जाने के लिए अध्यापकों को लेने होगी एनओसी

Wed, 10 Jan 2024 08:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
Teachers will have to take NOC to go abroad.
चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षक अब अपनी मर्जी से विदेश नहीं जा सकेंगे। शिक्षकों को विदेश जाने से पहले शिक्षा विभाग से एनओसी लेनी होगी। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने डीईईओ को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुसार, विदेश जाने वाले शिक्षक को अनापत्ति प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन करना होगा। बकायदा परफोर्मा भरकर पूरी जानकारी देनी होगी। संबंधित विद्यालय में छात्रों की संख्या कितनी है, विदेश जाने पर कितना खर्च आएगा और उसका स्रोत क्या है, यह भी बताना होगा। तमाम जानकारी विभाग को मुहैया करवानी होगी, उसके बाद विभाग एनओसी पर विचार करेगा। एनओसी लेने के लिए अध्यापक को लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा। यदि शिक्षक के साथ कोई पारिवारिक सदस्य जा रहा है तो उसका आवेदन भी संलग्न करना होगा और उसके फंड का भी ब्योरा देना होगा। वीजा काॅपी के साथ स्वयं सत्यापित पासपोर्ट की पहले दो और अंतिम दो पेज की फोटोकाॅपी भी साथ लगानी होगा।
विज्ञापन


15 मार्च से चिराग दाखिले के लिए आवेदन
शैक्षणिक सत्र 2024-25 में चिराग योजना के तहत दाखिले को लेकर शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। विभाग ने सभी निजी स्कूलों से दाखिले करने बारे में सहमति मांगी है। 15 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत, सहायता एवं अनुदान योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 में चौथी से 12वीं कक्षा तक दाखिल होंगे। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने दाखिला शेड्यूल जारी किया। चिराग योजना के तहत दाखिले करने के बारे में सहमति 10 जनवरी से 10 फरवरी तक दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विद्यालय 10 मार्च से नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित करेगा। 15 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। सहमत मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अभिभावक 31 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। एक से पांच अप्रैल की अवधि में ड्राॅ निकाले जाएंगे और संबंधित अभिभावकों को ड्राॅ निकालने की तिथि व समय के बारे में सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed