{"_id":"5eb5b1298ebc3e90ae67b92a","slug":"teachers-not-teaching-online-will-have-to-answer-chandigarh-news-pkl3746189156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन न पढ़ाने वाले शिक्षकों को देना होगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन न पढ़ाने वाले शिक्षकों को देना होगा जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। यूजीसी ऑनलाइन पढ़ा रहे शिक्षकों की निगरानी विश्वविद्यालयों के जरिये करवा रहा है। जो शिक्षक ऑनलाइन नहीं पढ़ा रहे होंगे उन्हें जवाब देना होगा। संतोषजनक जवाब न आने की स्थिति में कार्रवाई भी की जा सकती है।
लॉकडाउन में विद्यार्थियों को पढ़ाई का कोई नुकसान न हो, इसके लिए उन्हें ऑनलाइन पढ़ाने के लिए यूजीसी की ओर से आदेश दिए गए। उसी के साथ पीयू ने भी ऑनलाइन पढ़ाना शुरू कर दिया लेकिन शत-प्रतिशत शिक्षकों ने इस पर काम अभी शुरू नहीं किया। इसके कारण विद्यार्थी चिंतित हैं। देशभर के विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाए जाने के आदेश हैं। हर विश्वविद्यालय से कुछ शिक्षक ऑनलाइन कक्षाएं नहीं ले रहे हैं। उनकी शिकायतें यूजीसी व चांसलर कार्यालय तक पहुंच रही हैं।
सूत्रों का कहना है कि वहां से विश्वविद्यालयों से यह पूछा गया कि ऐसे शिक्षकों की संख्या व नाम बताए जाएं। सूत्र कहते हैं कि विश्वविद्यालय अब इसकी जानकारी जुटा रहे हैं। यह भी जानकारी जुटाएंगे कि कुछ शिक्षकों ने व्हाट्सएप पर कुछ नोट ऐसे ही डाल दिए। उन नोट की गुणवत्ता कैसी है, यह भी परखा जाएगा। कुछ शिक्षकों को इसकी खबर मिली तो उन्होंने चार-पांच दिन से ऑनलाइन पढ़ाना शुरू कर दिया है और कुछ शिक्षकों को इसकी खबर है ही नहीं।