फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teachers learn how to use teblet

Chandigarh News: सप्ताह में एक घंटे से ज्यादा करें टैबलेट का उपयोग

Tue, 02 May 2023 06:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 May 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
Teachers learn how to use teblet
ई-अधिगम योजना के तहत दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-28 स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ई-अधिगम योजना के तहत जिले के 56 मास्टर ट्रेनर को टैबलेट से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में टैबलेट चलाने और नई तकनीकों के प्रयोग पर जानकारी दी गई। शिक्षक को सप्ताह में एक घंटे से अधिक टैबलेट का उपयोग करना होगा। विद्यार्थियों को भी कम से कम दो विषयों का गृहकार्य देना होगा।

पंचकूला से आई उज्ज्वल और जसमिता ने बताया कि सरकार डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा देने का पूरा प्रयास कर रही है। विद्यार्थियों व अध्यापकों को दिए गए टैबलेट के प्रयोग को लेकर शिक्षा निदेशालय की ओर से निर्देश जारी हुए हैं। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी, अध्यापकों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं और सभी के लिए उनका पालन करना अनिवार्य है। सभी को बताया गया कि टैबलेट का उपयोग हर सप्ताह शत-प्रतिशत होना चाहिए। टैबलेट के उपयोग को लेकर जिला गणित विशेषज्ञ धर्मेंद्र अधाना को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अधिकारियों को स्कूल में जाकर भी जांच करनी है कि स्कूल में शिक्षक व विद्यार्थी टैबलेट का उपयोग कितना कर रहे हैं। इसकी जानकारी अवसर पोर्टल पर अपलोड भी करनी होगी। ट्रेनर श्रुति ने बताया कि कक्षा में जो भी विद्यार्थी निर्धारित समय के अनुसार टैबलेट का प्रयोग करता है तो कक्षा में शिक्षक उसे प्रोत्साहित करेंगे और सराहना भी करेंगे। जिला गणित विशेषज्ञ धर्मेंद्र अधाना ने बताया कि 56 मास्टर ट्रेनर अपने क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के अध्यापकों को प्रशिक्षित करेंगे और शिक्षा निदेशालय के नियमों से अवगत कराएंगे। शिक्षक को सप्ताह में एक घंटे से अधिक टैबलेट का उपयोग करना होगा और विद्यार्थियों को कम से कम दो विषयों का गृहकार्य देना होगा। इसके अलावा दो रेमेडियल टेस्ट लेने होंगे। टैबलेट प्रयोग को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक होगी। इस दौरान जिला विज्ञान विशेषज्ञ कृष्ण शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी डाॅ. मनोज मित्तल, अजीत सिंह सहित अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed