{"_id":"6a667198d98e2b49a90a4037","slug":"teachers-gather-to-learn-the-nuances-of-ai-based-teaching-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1080678-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एआई आधारित शिक्षण के गुर सीखने जुटे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एआई आधारित शिक्षण के गुर सीखने जुटे शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-7 स्थित केबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकुला के सहयोग से वास्तविक दुनिया के संदर्भ में एआई विषय पर छह घंटे की विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कक्षा 3 से 8 तक के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग को प्रभावी ढंग से शिक्षण में शामिल करने के लिए प्रशिक्षित करना था।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के 15 शिक्षकों ने अपने नवाचारी शिक्षण मॉडल प्रस्तुत किए। विशेषज्ञों ने इनका मूल्यांकन करते हुए एआई के सुरक्षित, जिम्मेदार और समावेशी उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सेक्रेड हार्ट स्कूल की युक्ति पैटका तथा केबी डीएवी की भावना शर्मा और ऋचा शर्मा को सम्मानित किया गया।