फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   teachers climbed on water tank outside cm badal house and drink water with shoes

CM के पैतृक गांव में टंकी पर चढ़े बेरोजगार टीचर्स, जूते से पीया पानी

Thu, 08 Sep 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बादल/लंबी (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बादल/लंबी (मुक्तसर) Updated Thu, 08 Sep 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
teachers climbed on water tank outside cm badal house and drink water with shoes
पंजाब में टीचर्स ने अपनाया विरोध करने का अनोखा तरीका - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव बादल में पानी की टंकी पर चढ़े हुए बेरोजगार ईटीटी अध्यापकों ने अनोखे ढंग से विरोध जताया। प्यास लगने पर इन्होंने टंकी में से जूतों से पानी निकालकर पिया।
विज्ञापन


तीनों बेरोजगार ईटीटी अध्यापकों ने मंगलवार शाम से मरणव्रत शुरू कर दिया है। ये तीनों बेरोजगार अध्यापक मांगों के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ बैठक कराने और पुख्ता आश्वासन मिलने पर ही टंकी से उतरने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए नौ बेरोजगार अध्यापकों समेत उक्त तीन टंकी पर चढे़ अध्यापकों पर भी मामला दर्ज कर लिया है। इन अध्यापकों पर सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आत्महत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, 3 टंकी पर चढ़ गए

teachers climbed on water tank outside cm badal house and drink water with shoes
पंजाब में टीचर्स ने अपनाया विरोध करने का अनोखा तरीका - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अचानक करीब 12 अध्यापक नेता पानी की टंकी पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान नौ अध्यापकों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मगर तीन अध्यापक टंकी पर चढ़ने में कामयाब हो गए। इस दौरान एक महिला अध्यापक तारों में उलझ कर चोटिल भी हो गई थी।

मंगलवार दिन भर सुलेंद्र कुमार मुक्तसर, दीपक कुमार मानसा और राकेश कुमार पटियाला टंकी पर ही डटे रहे। पुलिस गिरफ्तार किए अध्यापकों को अदालत में पेश किया। इनके नाम हैं हिमांशु (पटियाला), राजीव (गुरदासपुर), गुरमुख सिंह (पटियाला), हरदीप सिंह (मानसा), गुरमीत कौर (लंबी), सुखवीर कौर (बठिंडा), जतेन्द्र कौर (बठिंडा), हरप्रीत कौर (बठिंडा)। ऐसे 12 टीचरों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

 

प्रशासन ने कहा- हादसे के डर से टंकी खाली करवाई

teachers climbed on water tank outside cm badal house and drink water with shoes
पंजाब में टीचर्स ने अपनाया विरोध करने का अनोखा तरीका - फोटो : अमर उजाला
वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जसवीर सिंह का कहना है कि टंकी पर चढ़ा हुआ व्यक्ति परेशान होकर पानी की टंकी में छलांग न लगा दे, इसलिए पानी खाली करवाया गया है।

गांव में दो टंकियां हैं, दूसरी से सप्लाई करेंगे। मलोट के एसडीएम विशेष सारंगल का कहना है कि मैं विरोध कर रहे टीचर्स के लिए खाने-पीने की चीजें लाई गईं थीं, लेकिन उन्होंने नहीं ली।

एसडीएम ने बताया कि टीचर्स ने सीएम से बैठक करवाने की शर्त रखी थी, जिस पर उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि बैठक करवा दी जाएगी। इस बारे में सीएम ऑफिस बात कर 9 सितंबर शाम को 5 बजे बैठक तय कर दी गई है। फिर भी टीचर्स नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed