फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teachers answer sheets first PU necessary release delay in work

शिक्षकों को पहले करनी होगी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच, पीयू ने कहा कि परिणाम पहले जारी करना है जरूरी, इसलिए शिक्षक काम में न करें देरी

Tue, 29 Sep 2020 11:54 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teachers answer sheets first PU necessary release delay in work
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय परीक्षा के साथ-साथ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच भी करा रहा है लेकिन कुछ शिक्षकों की ओर से मूल्यांकन के कार्य में तेजी नहीं दिखाई जा रही है। इसी को देखते हुए शिक्षकों से कहा गया है कि वे इस कार्य को प्राथमिकता पर लें और तय समय में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करके दें ताकि समय पर छात्रों को परिणाम दे सकें।
विज्ञापन

पीयू की परीक्षाएं 17 सितंबर से शुरू हुई हैं। छात्रों की परीक्षाएं ऑनलाइन ली गई और उत्तर पुस्तिकाएं पीडीएफ के जरिए मंगवाई गई। छात्रों से उत्तर पुस्तिकाओं की हार्ड कॉपी भी मंगवाई गई थी। जैसे ही परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को कॉपियां मिली तो उन्हें जांच के लिए संबंधित शिक्षकों को भेजा जा रहा है। कुछ शिक्षकों ने कॉपियां जांच करके वापस दे दीं तो कुछ काफी समय लगा रहे हैं। देरी होते देख शिक्षकों से कहा गया है कि वे इस कार्य को पहले करें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ परिणाम जारी करना भी बहुत जरूरी है ताकि छात्रों को इसके परिणाम के अनुसार अगली कक्षाओं में भेजा जा सके। सूत्रों का कहना है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में इसके परिणाम आना शुरू हो जाएंगे क्योंकि परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों से भी साथ मांगा है ताकि कार्य जल्द पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed