{"_id":"8caf144630a6a02af1732c0bdd939941","slug":"teacher-s-body-was-found-hanging-from-a-ceiling-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से परेशान था शिक्षक, फंदा लगा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से परेशान था शिक्षक, फंदा लगा लिया
अमर उजाला, मोरनी
Updated Fri, 03 Jan 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालग निवासी एक शिक्षक का उनके घर में ही संदिग्ध हालात में पंखे से लटकता शव मिला। शिक्षक जयमल शर्मा प्रभाकर सरकारी शिक्षक थे और राजकीय उच्च विद्यालय बनौदीं खंड शहजादपुर, अंबाला में तीन साल से कार्यरत थे।
शादी के कुछ समय बाद ही उनका तलाक हो गया था, जिससे वह मानसिक तौर पर परेशान थे। पुलिस का कहना है कि मृतक के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमे उन्होंने गांव के चाचा साधुराम के पुत्र नेक राम और उसकी पत्नी दयावंती पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा-306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
शिक्षक जयमल शर्मा प्रभाकर को परिवार के सदस्यों ने नव वर्ष पर अपने कमरे से दोपहर को बाहर आते देखा था। चूंकि, परिवार के सदस्यों से उनका व्यवहार ठीक नहीं था, इसलिए उनसे बातचीत लगभग न के बराबर थी।
विज्ञापन
इससे पहले भी वह दो-दो दिन घर के अंदर ही रहते थे। उनके मकान के अंदर ही किचन व बाथरूम की भी सुविधाएं थीं। वीरवार दोपहर को बार-बार आवाज देने के बाद भी जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मोरनी पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्र कुमार ने कमरे की कुंडी तोड़ी तो पंखे से लटकता शव पाया गया।
पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रथम जांच में जयमल के मानसिक रूप से परेशान होने के चलते आत्महत्या का मामला लगता है। उनके कमरे से कई पत्र मिले हैं, जो आत्महत्या के लिए मजबूर करने की ओर दर्शाते हैं।