फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Taxi hit by truck, driver killed

Chandigarh News: ट्रक की चपेट में आई टैक्सी, चालक की मौत

Tue, 08 Aug 2023 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Taxi hit by truck, driver killed
जीरकपुर। सोमवार सुबह करीब चार बजे जीरकपुर-पटियाला रोड पर छत लाइट के पास एक टैक्सी ट्रक की चपेट में आ गई है। इस कारण टैक्सी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी राजेश चौहान ने बताया कि सुरिंदर पुत्र ओम प्रकाश निवासी नरवाना (हरियाणा) ने बताया कि वह और उसका भाई वरिंदर सिंह दोनों टैक्सी चलाते हैं। आज उन्हें और उनके भाई वरिंदर सिंह को साथ में कहीं जाना था। वह सुबह करीब चार बजे छत लाइट पर अपने भाई का इंतजार कर रहा था। इस दौरान राजपुरा से आ रहा उसका भाई वरिंदर टैक्सी छत की लाइट पर लेकर गया तो डेराबस्सी की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक छत लाइट से टकराकर उसके भाई की टैक्सी में लगा। इस कारण उसके भाई को गंभीर चोटें आईं और उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि बेहद गंभीर हालत में वह अपने भाई को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसके भाई की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed