{"_id":"60a3bcf63fe0f0446565cf9a","slug":"tauktae-cyclone-impact-heavy-rain-alert-in-punjab-and-haryana-for-next-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताउते तूफान का असर: पंजाब-हरियाणा में होगी बारिश, जुलाई में मानसून देगा दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताउते तूफान का असर: पंजाब-हरियाणा में होगी बारिश, जुलाई में मानसून देगा दस्तक
Tue, 18 May 2021 06:46 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 18 May 2021 06:46 PM IST
सार
ताउते तूफान की वजह से पंजाब और हरियाणा में आंधी और बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। तेज हवाएं राजस्थान के रास्ते पंजाब और हरियाणा में दस्तक देंगी।
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान ताउते
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
ताउते तूफान ने गुजरात में काफी कहर बरपाया है। अब यह राजस्थान की तरफ बढ़ रहा है। इस वजह से 19 और 20 मई को चंडीगढ़ और पंजाब के कई इलाके इसकी चपेट में आ सकते है। इससे पंजाब और हरियाणा के कई क्षेत्रों में सात से 10 सेंटीमीटर तक बरसात हो सकती है। वहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। यह जानकारी पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के मौसम विभाग के प्रमुख डॉक्टर केके गिल ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 18 मई को हरियाणा के कई इलाकों में इसके कारण बरसात होने का अनुमान था। वहीं, इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मानसून 22 मई तक अंडमान पहुंच जाएगा। पंजाब में जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
ताउते को देखते पीएयू ने आम लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। डॉक्टर गिल के अनुसार आम लोग नदी, या पानी से भरे इलाकों के आसपास न जाए। इसके अलावा किसानों को खेतों में पानी की निकासी का प्रबंध करना जरूरी है। खाद्य और कीटनाशक का इस्तेमाल न करें और कटी हुई फसल को खुले में न रखें।
विज्ञापन