{"_id":"6273614b24c14d74be79daef","slug":"tata-technology-has-offered-to-set-up-its-ambitious-electric-vehicle-manufacturing-center-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: टाटा ने जताई प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों का प्लांट लगाने की इच्छा, मान ने पूर्ण सहयोग का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: टाटा ने जताई प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों का प्लांट लगाने की इच्छा, मान ने पूर्ण सहयोग का दिया भरोसा
Thu, 05 May 2022 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 05 May 2022 11:11 AM IST
सार
टाटा टेक्नोलॉजी के ग्लोबल सीईओ वॉरेन हेरिस, अध्यक्ष ग्लोबल एचआर एंड आईटी पवन भगेरिया और अन्य अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उक्त यूनिट को स्थापित करने में गहरी रुचि दिखाई। इसके अंतर्गत राज्य में मौजूदा समय में 250 करोड़ और भविष्य में 1600 करोड़ रुपये का निवेश होगा।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान से मिले टाटा टेक्नोलॉजी का प्रतिनिधिमंडल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाटा टेक्नोलॉजी की ओर से पंजाब में अपना महत्वाकांक्षी इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादन केंद्र स्थापित करने की पेशकश की गई है। यह पेशकश टाटा टेक्नोलॉजी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उनके सरकारी आवास पर मुलाकात के दौरान की।
विज्ञापन
टाटा टेक्नोलॉजी के ग्लोबल सीईओ वॉरेन हेरिस, अध्यक्ष ग्लोबल एचआर एंड आईटी पवन भगेरिया और अन्य अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उक्त यूनिट को स्थापित करने में गहरी रुचि दिखाई। इसके अंतर्गत राज्य में मौजूदा समय में 250 करोड़ और भविष्य में 1600 करोड़ रुपये का निवेश होगा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह परियोजना पंजाब में साफ-सुथरी वाहन प्रणाली और युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के विकास पर जोर देगी। दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कंपनी राज्य में युवाओं के कौशल विकास को भी सुनिश्चित बनाएगी।
विज्ञापन
इस पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के लिए टाटा टेक्नोलॉजी को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में औद्योगिक विकास में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि सरकार का कर्तव्य बनता है कि ऐसी परियोजनाओं द्वारा रोजगार के बढ़िया अवसर पैदा कर अपने सुनहरे भविष्य की तलाश में विदेशों में जाने वाले पंजाबी युवाओं के रुझान को रोका या कम किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में अपने उद्यम स्थापित करने के लिए पहले से ही देश के अन्य औद्योगिक कारोबारियों को न्योता दे रही है। पंजाब, देश में निवेश के लिए सबसे अधिक अनुकूल स्थानों के तौर पर उभरा है।
विज्ञापन