{"_id":"5fea42f98ebc3e3b6b5562dd","slug":"task-force-constituted-for-corona-vaccination-in-pgi-chandigarh-news-pkl398780752","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में कोराना टीकाकरण के लिए टास्क फोर्स गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में कोराना टीकाकरण के लिए टास्क फोर्स गठित
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के टीकाकरण के लिए पीजीआई के 16 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों का पंजीकरण किया जा चुका है। वहीं, टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता के लिए पीजीआई प्रशासन ने टास्क फोर्स का गठन भी कर दिया है। एडवांस आई सेंटर के डॉ. एसएस पांडव को टास्क फोर्स का नोडल अधिकारी बनाया गया है। टीकाकरण को लेकर पीजीआई प्रशासन बेहद सतर्क है। यह भी सूचना है कि टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए पीजीआई प्रशासन ने कई विभागों के प्रमुख को इससे जोड़ा है।
पीजीआई प्रशासन ने टीकाकरण के लिए 16000 स्वास्थ्य कर्मचारियों की सूची केंद्र सरकार को भेजी है। पीजीआई निदेशक प्रो. जगतराम ने बताया कि पीजीआई के डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर, टेक्निकल स्टाफ, फार्मासिस्ट, संविदा कर्मचारी व वहां कार्यरत अन्य सभी कर्मचारियों के साथ ही उनके परिजनों को भी शामिल किया गया है। इसकी मुख्य वजह यह है कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ ही उनके संपर्क में आने वाले उनके परिवार के लोग भी सुरक्षित हो सकें। अगर केवल पीजीआई में कार्यरत लोगों का ही टीकाकरण किया गया तो फिर उनके परिजनों से उनमें संक्रमण फैलने का खतरा बना रहेगा। इसलिए संपर्क में आने वाले परिजनों का भी टीकाकरण उनके साथ ही किया जाएगा।
टास्क फोर्स के साथ आईटी सेल का भी गठन
कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए पीजीआई प्रशासन ने टास्क फोर्स गठित करने के साथ ही आईटी सेल भी गठित कर दिया है। आईटी सेल के जरिए टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़ी प्रत्येक जानकारी को भारत सरकार के पोर्टल पर लगातार अपडेट किया जा रहा है। साथ ही वहां से आने वाली प्रत्येक सूचना पर भी नजर रखी जा रही है। आईटी सेल में भी पीजीआई प्रशासन ने तकनीकी कर्मचारियों के साथ ही कई वरिष्ठ डॉक्टरों को भी शामिल किया है ताकि तकनीकी स्तर के साथ ही विशेषज्ञता के स्तर पर भी कहीं कोई चूक न होने पाए।