फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tashan, NRI Jasveer Singh Shergill Success Story

एनआरआईज को इंसाफ दिलाने के लिए जसवीर सिंह शेरगिल ने छोड़ा यूके, 33 साल से कर रहे सेवा

Tue, 18 Feb 2020 03:52 PM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 18 Feb 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Tashan, NRI Jasveer Singh Shergill Success Story
एनआरआई - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
1981 में परिवार समेत यूके गए जसवीर सिंह शेरगिल महज पांच साल में ही स्वदेश लौट आए और अप्रवासी भारतीयों (एनआरआईज) की सेवा में जुट गए। खास बात यह है कि उनके पास यूके की नागरिकता थी, जिसे उन्होंने स्वदेश लौटते समय छोड़ दी। अब वह पूरी तरह से अप्रवासी भारतीयों की समस्याओं को हल करने में जुट गए हैं। जालंधर के मिट्ठापुर इलाके के रहने वाले जसवीर सिंह शेरगिल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अप्रवासी भारतीयों में वह काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन


एनआरआईज के प्रति सेवा को देखकर ही अप्रवासी भारतीयों ने 2013 में उनको एनआरआई सभा का प्रधान चुना। जिस समय जसवीर सिंह शेरगिल ने एनआरआई सभा के प्रधान की कुर्सी संभाली, उस समय एनआरआई सभा के 17 हजार सदस्य थे और दो साल के कार्यकाल में ही जसवीर सिंह ने उनकी संख्या 24 हजार से ऊपर पहुंचा दी। वह कहते हैं कि इनमें सात हजार वह लोग थे, जिनको कोई अभियान चलाकर सभा का सदस्य नहीं बनाया गया बल्कि इन लोगों की समस्याओं का समाधान करवाकर उनको सभा के साथ जोड़ा गया।
विज्ञापन


2013 में जब उन्होंने प्रधान पद संभाला तब इराक में संकट चल रहा था, वहां से 450  भारतीयों को वह सकुशल स्वदेश लाने में कामयाब हुए। इस दौरान भारत सरकार पर पूरा दबाव डाला। उनका प्रयास था कि एनआरआईज को इंसाफ मिलना चाहिए, कोर्ट कचहरी में  काफी लंबा वक्त लग रहा था। अदालतों में एनआरआईज के काफी केस पेंडिंग थे। सरकार के साथ तालमेल बनाया गया और स्पेशल एनआरआईज कोर्ट की स्थापना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि उन्हें इस बात का सुकून है कि आज स्पेशल एनआरआईज कोर्ट सराहनीय कार्य कर रही है। यहां तेजी से मामले निपटाए जा रहे हैं। 2015 में जब जसवीर सिंह शेरगिल का कार्यकाल खत्म हुआ, उसके बाद भी उन्होंने एनआरआईज की समस्याओं का समाधान करवाने का क्रम जारी रखा। शेरगिल कहते हैं कि विदेशों में बसे भारतीय पंजाब आने से घबराते हैं, उन पर कोई झूठा मामला दर्ज हो सकता है, रिश्तेदार जमीनों पर कब्जे करके बैठे हैं।


परिवार अब भी रहता है यूके में
जसवीर कहते हैं कि अब यूके में बसने का दिल नहीं करता, यहां पर सेवा में बड़ा सुकून मिलता है। पत्नी गुरविंदर जीत कौर, बेटी वरिंदजीत कौर, गुरबीर कौर, निम्रत कौर व बेटा शेरमनवीर सिंह अब भी विदेशी नागरिक हैं और वह आज भी हर कदम पर उनका साथ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed