फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tashan, Food Delivery Service Available on a Phone Call in Chandigarh

चंडीगढ़ में आधी रात को जब भूख सताए, तो बिल्कुल न घबराएं, सिर्फ एक कॉल पर खाना मंगाएं

Tue, 18 Feb 2020 02:27 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 18 Feb 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Tashan, Food Delivery Service Available on a Phone Call in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर
एक वक्त था जब रात 11 बजे के बाद चंडीगढ़ में खाना नहीं मिलता था। नाइट फूड के नाम पर एक या दो जगह केवल पराठे मिल जाते थे। लजीज पकवान के लिए भटकना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। शहर में कुछ ऐसे रेस्तरां हैं, जो लेट नाइट तक खुले रहते हैं। यही नहीं रात में होम डिलीवरी भी करते हैं।
विज्ञापन


ये रेस्तारां शाम सात बजे से लेकर सुबह चार बजे तक खुले रहते हैं। अच्छी बात यह है कि इनके यहां खाने की कई वैरायटी मौजूद हैं। साउथ इंडियन, चाइनीज, पंजाबी समेत वो सारे व्यंजन उपलब्ध हैं, जिनके दीवाने शहरवासी हैं, तो फिर देर किसी बात की। रात में भूख लगे तो परेशान होने से अच्छा है कि एक कॉल करें और खाना आपके घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


रात में काठी रोल के साथ खाएं लजीज चिकन बिरयानी
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित फूड नाइट राइडर्स शाम 7 बजे से सुबह 4 बजे तक खाने की होम डिलीवरी करते हैं। नाइट राइडर्स से आप वेज और नॉनवेज दोनों तरह का खाना ऑर्डर कर सकते हैं। चिकन बिरयानी, काठी रोल, बटर चिकन और दाल मखनी यहां के मुख्य व्यंजन हैं। इसके ओनर अखिल बंसल बताते हैं कि उनका मुख्य फोकस स्वाद के साथ देर रात बिना देर किए खाना का डिलीवर करना है। उन्होंने बताया कि देर रात उनके पास स्पेशल काठी रोल के खूब ऑर्डर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होम डिनर्स की सेवा है रात ढाई बजे तक
इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन स्थित होम डिनर्स लेट नाइट फूड का एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां से रात ढाई बजे तक आप मनपसंद का खाना ऑर्डर कर सकते हैं। इसके ओनर बताते हैं कि यहां पर कुछ ऐसे फूड हैं, जो एक्सक्लूसिव इसी रेस्तरां में मिलते हैं। इनमें मुख्य रूप से मटन रान, नल्ली निहारी शामिल हैं। उनका दावा है कि यहां का देसी खाना भी काफी लजीज है, जो आम तौर पर किसी दूसरे रेस्तरां में नहीं मिलता।

देर रात चायनीज खाने का भी बेहतर विकल्प

यदि देर रात चायनीज खाने का मन हो तो इंडस्ट्रियल एरिया फेज टू स्थित लेट नाइट मंचीज को फोन कर सकते हैं। यह रेस्तरां शाम सात बजे से लेकर सुबह चार बजे तक खाने की होम डिलीवरी करता है। नूडल्स और मोमोज के अलावा हक्का नूडल्स और वेज मोमो देर रात घर मंगवा सकते हैं। फूड ऐप के माध्यम से यहां से खाना मंगवा सकते हैं।

नाइट फैक्टरी से सुबह चार बजे तक आर्डर
सेक्टर दस स्थित नाइट फैक्टरी में सुबह चार बजे तक आर्डर दे सकते हैं। इनकी एक ब्रांच पंचकूला में भी है। वहां भी आर्डर डिलीवर का यही समय है। यहां पर इंडियन, इटैलियन व चाइनीज की वो सारी वैराइटी मौजूद हैं, जो आपकी भूख को बढ़ा देंगी। दावा किया गया है कि यहां पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। समय से पहले खाने को डिलीवर करने पर भी फोकस है।

बाहर जाकर खाना चाहते हैं तो पहुंचे सेक्टर-14 स्थित नाइट फूड स्ट्रीट
देर रात यदि आप घर से निकलकर रेस्टोरेंट में खाने के शौकीन हैं तो सेक्टर 14 स्थित नाइट फूड स्ट्रीट बेहतर विकल्प बन सकता है। यहां टिक्का, पकौड़ा, पराठा, नार्थ इंडियन और चाइनीज खाने की लंबी लिस्ट है। दो व्यक्ति यहां पर 500 रुपये खर्च करके लजीज खाने का स्वाद ले सकते हैं। यहां पर स्टूडेंट या हल्का खाने वालों के लिए 20 रुपये में चार तंदूरी रोटी और एक कटोरी दाल को भी मीनू में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed