{"_id":"638991526909f7675711173b","slug":"tarantaran-police-recovered-hexacopter-drone-equipped-with-packets-of-heroin","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: तरनतारन में मिला पाकिस्तानी ड्रोन, पांच किलो हेरोइन बरामद, फाजिल्का में फायरिंग के बाद लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: तरनतारन में मिला पाकिस्तानी ड्रोन, पांच किलो हेरोइन बरामद, फाजिल्का में फायरिंग के बाद लौटा
Fri, 02 Dec 2022 01:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 02 Dec 2022 01:32 PM IST
सार
तरनतारन की भारत-पाकिस्तान सीमा के समीपवर्ती गांव क्लश में देर रात पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन भेजा गया। सीमा सुरक्षा बल टीम ने कई राउंड फायरिंग और रोशनी बम दागे।
विज्ञापन
तरनतारन में बरामद ड्रोन।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव क्लश में शुक्रवार अल सुबह बीएसएफ ने फायरिंग कर ड्रोन गिरा दिया। सुबह बीएसएफ और पुलिस के विशेष दल ने तलाशी अभियान चलाया तो खेत से पांच किलो हेरोइन बरामद हुई। इसकी कीमत 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसकी पुष्टि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने की है।
विज्ञापन
डीजीपी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया कि तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा के समीपवर्ती गांव क्लश में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन आया था। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) टीम ने कई राउंड फायरिंग और रोशनी बम दागे। अल सुबह सीमा सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस की विशेष टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान एक खेत से पाकिस्तान का ड्रोन और पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन की खेप को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा पाकिस्तानी ड्रोन
उधर, फाजिल्का स्थित बीएसएफ की खोखर बीओपी के नजदीक रात दो बजे पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुस आया। बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को पाकिस्तान खदेड़ दिया। इसके बाद बीएसएफ और पुलिस ने उक्त क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। खुफिया सूत्रों के अनुसार भारत-पाक सीमा पर स्थित गांव कादरबख्श के पास गुरुवार रात दो बजे बीएसएफ के जवानों को ड्रोन हलचल दिखाई दी। जवानों ने ताबड़तोड़ गोलियां दागीं लेकिन ड्रोन पाकिस्तान लौट गया। फाजिल्का के डीएसपी सुबेग सिंह ने बताया कि ड्रोन भारतीय क्षेत्र में जरूर आया था लेकिन सर्च अभियान में कुछ बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन